14 दिसंबर 2020 राशिफल: इन 4 राशि वाले क्रोध पर रखें नियंत्रण, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Monday, December 14, 2020

14 दिसंबर 2020 राशिफल: इन 4 राशि वाले क्रोध पर रखें नियंत्रण, अन्य जानें अपना भाग्यफल

rashifal-24

 मेष राशि

आज आप बेहद शांत और सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। नए काम से लाभ होगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धार्मिक कार्य के लिए परिवार सहित यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। दंपत्ति खुश रहेंगे।

वृषभ राशि
बिना वजह खर्च न करें। आपका किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। सगे संबंधियों से भेंट हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।

मिथुन राशि
किसी की सलाह पर आप निवेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ें। आपको धन लाभ होने की संभावना है। देर रात तक काम करने से बचें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। ज्यादा जोखिम लेने से बचें।

कर्क राशि
किसी की बात से आज ठेस पहुंच सकती है। सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा ले सकते हैं। यात्रा पर जाएंगे। आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आपकी वजह से कुछ लोगों के काम बनेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आपकी जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी।

सिंह राशि
जुआ, लाटरी से नुकसान हो सकता है। आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम मिलने की उम्मीद है। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त ध्यान दें। परिवारिक सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार सहित घूमने जाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। आपको पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। किसी अनजान की बातों पर भरोसा न करें। जल्दबाजी में सौदे न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे।

तुला राशि
काम ज्यादा रहेगा। आपको थकान महसूस हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होगा। बिना वजह खर्च न करें। बजट का ध्यान रखें। विरोधियों पर नजर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। शत्रुओं की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद की आशंका है। काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। दफ्तर में अनमने ढंग से कार्य करेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। बोलचाल के दौरान सावधान रहेें। सेहत बिगड़ने की आशंका बनी है।

धनु राशि
आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। ऑफिस के किसी सहयोगी की मदद कर सकते हैं। आपकी काफी सराहना होगी। आज ज्यादा खर्च करने से बचें।

मकर राशि
आप अपनी सभी जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे।नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आपको काम में लाभ होगा। जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें।

कुंभ राशि
आपको ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्य करते समय का ध्यान रखें। खानपान काे लेकर सतर्क रहें। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। छात्रों बेहद परिश्रम करना होगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी।

मीन राशि
आज आपके सभी कार्य आसानी से होंगे। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार को साथ लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बुजुर्गों की सलाह से आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

No comments:

Post a Comment