साप्ताहिक राशिफल 14 से 21 दिसंबर: इन 4 राशियों के जातकों के भाग्य में होगा बड़ा बदलाव, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Monday, December 14, 2020

साप्ताहिक राशिफल 14 से 21 दिसंबर: इन 4 राशियों के जातकों के भाग्य में होगा बड़ा बदलाव, अन्य जानें अपना भाग्यफल


मेष राशि

यह सप्ताह जातक के लिए सामान्य उन्नतिकारक रहेगा। कामकाज में बाधाएं आने से मानसिक चिंता बढ़ेगी और आर्थिक कष्ट भी संभव है। इस दौरान आपको अपने सामाजिक सम्मान को सुरक्षित रखने की अत्यधिक जरूरत रहेगी। विरोधी पक्ष आपकी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़ा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सेहत संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धन-संपत्ति की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। नेत्र कष्ट की आशंका है। दांपत्य जीवन में मतभेद कम होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि
जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य शुभदायक रहेगा। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन अपेक्षा से कुछ कम होगा। वात, पित्त संबंधी बीमारियों से कष्ट हो सकता है। छात्रों और युवाओं की पढ़ाई में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा। पूर्व में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नई संपत्ति, वाहन और व्यापार में नये मुनाफे वाले सौदे का योग है। इस दौरान फुटकर व्यापार करने वालों को लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि
यह सप्ताह जातकों के लिए सामान्य शुभदायक रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में कुछ एक बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी शुभचिंतक या बड़े बुजुर्ग की राय लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें। किसी भी स्थान पर सोच-समझकर साइन करें। अपनी हैसियत से ज्यादा बड़ा वादा किसी से न करें, अन्यथा पूरा नहीं होने पर आप लोगों के हंसी के पात्र भी बन सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके बाद आप राहत की सांस लेंगे। वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

कर्क राशि
यह सप्ताह छोटी-मोटी समस्याओं के साथ लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। काम-काज के सिलसिले में छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में हड्डियों और पेट से जुड़े रोग उभर सकते हैं। इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों में अत्यधिक धन खर्च हो सकत है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से तालमेल बना कर चलें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अरसे बाद किसी प्रिय से मुलाकात होगी।

सिंह राशि
इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी प्रियजन या प्रेमी से तकरार हो जाने के कारण मन खिन्न रहेगा। पारिवारिक विवाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी सूरत में छोटी-मोटी बातों को तूल न दे, अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है। सेहत के प्रति पूरी तरह से सावधान रहें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी वरिष्ठ की मदद से घरेलू मसलों का समाधान निकलेगा। किसी मित्र की मदद से लव पार्टनर की गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
यह सप्ताह जातकों के लिए सामान्य सुखदायक रहेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। सामाजिक एवं आर्थिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। साथ ही सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सुख में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में धर्मिक कार्यों में समय बीतेगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि
जातकों को सप्ताह की शुरुआत कुछ एक परेशानियों के साथ होगी। इस दौरान आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। पत्नी या परिजनों से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की उपेक्षा से मन व्यथित रहेगा। भूमि-भवन आदि का क्रय-विक्रय करने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। विशेष रूप से मंगलवार के दिन धन उधार देने से बचें। सप्ताह के अंत में समस्याओं का समाधान होता नजर आयेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। हालांकि पूरे सप्ताह अपने मन एवं वाहन पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा की गई एक गलती का बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

वृश्चिक राशि 
इस सप्ताह हाथ दबाकर धन खर्च करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा पैसों की तंगी हो सकती है। किसी से उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। आर्थिक चिंता के साथ शारीरिक कष्ट की भी आशंका है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। छात्रों-युवाओं में आलस्य की अधिकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन-संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। संभव हो तो यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल दें। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। संकट के समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

धनु राशि
राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वाहन क्रय-विक्रय का योग भी बन रहा है। किसी पैतृक समस्या का समाधान हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि धन के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत बनी रहेगी। अनावश्यक चीजों में धन खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर धन एवं समय दोनों का प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि
सप्ताह के शुरुआत में जातक का परिजनों से विवाद हो सकता है। इस दौरान स्वजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। अचानक से मकान, वाहन आदि की मरम्मत में अधिक धन खर्च करने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जिसकी मदद से आपकी समस्याओं में कुछ कमी आयेगी और बिगड़े काम बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवादों को न्यायालय से बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, अन्यथा अपमान हो सकता है।

कुंभ राशि
इस सप्ताह कोई मित्र या फिर परिजन काफी मददगार साबित होगा। जिसकी मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोज पाने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। व्यवसाय में किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने पर किसी शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी मध्यस्थ की मदद से विरोधियों के साथ संधि वार्ता होगी और विवाद का निबटारा हो जायेगा। प्रेम-प्रसंग में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए जीवनसाथी को समय दें। कठिन परिश्रम पर ही छात्रों की सफलता के योग बनेंगे।

मीन राशि
धन के लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारी से कष्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। युवा वर्ग जोश में आकर होश खाने से बचे नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी जरूरत की चीज को खरीदने में अत्यधिक धन खर्च करने से बजट गड़बड़ा सकता है। कठिन समय में लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बने रहने से सुकून महसूस करेंगे। पत्नी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

No comments:

Post a Comment