साउथ की मशहूर अभिनेत्री ने किया सुसाइड, फंदे लटका मिला शव - Newztezz

Breaking

Wednesday, December 9, 2020

साउथ की मशहूर अभिनेत्री ने किया सुसाइड, फंदे लटका मिला शव


दिल्ली।
 ग्लैमर की दुनिया में जिन्दगी पिसती जा रही है। अभिनेता-अभिनेत्री कब किसी अनहोनी को शिकार हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। अनहोनी के बाद उसके प्रशंसक स्तब्ध हो जाते हैं। मशहूर साउथ की अभिनेत्री और वीजे चित्रा ने कुछ ऐसा ही कर दिया। बुधवार सुबह एक होटल के कमरे में चित्रा मृत पाई गईं। शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया। होटल के अधिकारी, कर्मचारी भी परेशान हैं। वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वह लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता है। उनके प्रशंसकों को अब मानना होगा कि उस बेहतरीन अदाकारा और वीजे का निधन हो गया है। मुलई अब उनके बीच नहीं रही। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में जरूर आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होती दिखेगी। मालूम हो कि चित्रा का परिवार भी चेन्नई में ही रहता है। उन्होंने इसी साल अगस्त में बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। ऐसे में चित्रा का सुसाइड जैसा कदम उठाना सभी को हैरान कर रहा है। अभी तक चित्रा के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हेमंत की तरफ से भी कुछ नहीं बताया गया है।

इस मामले को लेकर हैरानी जताई जा रही है कि जिस अभिनेत्री की अभी हाल ही में शादी हुई है वह कैसे इतना कठोर निर्णय ले सकती है। साल 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगादार दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कई बेहतरीन सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई सितारों का निधन हुआ है। अब जब वीजे चित्रा भी हमारे बीच नहीं रही हैं तो ये दुख और ज्यादा बढ़ रहा है। उनके जाने से फिर एक शून्य पैदा हो गया है। आत्महत्या और इस तरह की मौत कई सवाल छोड़ जाते हैं।

No comments:

Post a Comment