आज लगने वाला है साल का अंतिम सूर्यग्रहण, आज के दिन करें इन चीजों का दान, खुल जाएगी आपकी किस्मत - Newztezz

Breaking

Monday, December 14, 2020

आज लगने वाला है साल का अंतिम सूर्यग्रहण, आज के दिन करें इन चीजों का दान, खुल जाएगी आपकी किस्मत


हिन्दू धर्म शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों का विशेष महत्व है। माना जाता है कि ग्रह नक्षत्रों में परिवर्तन मनुष्य के जीवन पर सीधा प्रभाव डालता है। इस कड़ी में कल 14 दिसंबर को इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Solar eclipse) लग रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा तो कुछ पर नकारात्मक। वहीं ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक सूर्यग्रहण (Solar eclipse) में दान दक्षिणा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान दान दक्षिणा करने से घर परिवार की आर्थिक समस्याएं दूर होती है और धन धान्य की कमी नहीं होती है। आइये आज आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन किन-किन चीजों का दान करने से बरकत होती है और कभी भी घर में धन का आभाव नहीं होता।

इन वस्तुओं का किया जाना चाहिए दान

गुड़: सूर्य के प्रसन्नता के लिए
चावल: चंद्र एवं शुक्र के प्रसन्नता के लिए
चने की दाल: बृहस्पत के प्रसन्नता के लिए
मूंग की दाल: बुध के प्रसन्नता के लिए
उरद की दाल: शनि एवं राहु की प्रसन्नता के लिए
गेहू: सूर्य के प्रसन्नता के लिए
चना: मंगल के प्रसन्नता के लिए

ये भी परेशानियां होंगी दूर 

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सूर्यग्रहण (Solar eclipse) के दौरान किया गया दान अन्य ग्रहों के दोषों को भी खत्म कर देता है। इस समय किया गया दान जीवन को सुख प्रदान करता है और सभी कष्टों का निवारण करता है। इस समय व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार दान करना चाहिए। अगर किसी से सूर्यग्रहण (Solar eclipse) के दिन छोटा सा भी दान किया है तो उसका संपूर्ण जीवन सुख समृद्धि में बीतेगा क्योंकि इस दिन का दान न सिर्फ सूर्यग्रहण (Solar eclipse) से आने वाली परेशानियों को दूर करता है बल्कि अन्य ग्रहों से भी होने वाली परेशानियों का भी निवारण करता है।

No comments:

Post a Comment