मेदिनीपुर में बीजेपी पर गर्जी सीएम ममता बोलीं कृषि कानून रद्द करो वर्ना भारत छोड़ो - Newztezz

Breaking

Monday, December 7, 2020

मेदिनीपुर में बीजेपी पर गर्जी सीएम ममता बोलीं कृषि कानून रद्द करो वर्ना भारत छोड़ो

 


मेदिनीपुरः राज्य में अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच सोमवार को मेदिनीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हाईवोल्टेज सभा को संबोधित कर रही हैं। यहां से सीएम ममता ने कृषि कानून को लेकर केन्द्र पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केन्द्र कृषि कानून को रद्द करें नहीं तो भारत छोड़े।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिदिनीपुर में सभा के दौरान कृषि कानूनों का विरोध किया। ममता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानून वापस करें वरना अपनी कुर्सी छोड़ दें।

सीएम ममता ने कहा कि किसानों के साथ थी, हूं और आगे भी रहूंगी। मैं किसानों के आंदोलन का समर्थन करती हूं। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ कल से बंगाल में तृणमूल कांग्रेस आंदोलन में शामिल होगी। सीएम ने कहा कि कृषि कानून अवैध है। कल से ब्लाॅक स्तर पर इसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस आंदोलन करेगी।

गौरतलब हो कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के कल यानी की 8 दिसबंर को भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों के इस भारत बंद को देश के करीब 16 राजनीतिक संगठनों ने समर्थन दिया है।

उधर बीजेपी किसी भी तौर पर बंगाल की सत्ता पर आने को बेताब है। इस दिन सीएम ममता ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल को गुजरात कभी नहीं होने देंगे।

बता दें नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने का आज 12वां दिन है। किसान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की सरकार के साथ कई दौर की वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकला है। 9 दिसंबर को फिर से बातचीत होनी है। उधर कृषि कानूनों के विरोध में 8 दिसंबर को किसान संगठनों ने बंद बुलाया है। किसानों के बंद का करीब 16 राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है।

No comments:

Post a Comment