किसान आंदोलनः कल भारत बंद है जानें क्या-क्या रहेगा बंद और किस पर मिलेगी छूट, पूरी लिस्ट देखें - Newztezz

Breaking

Monday, December 7, 2020

किसान आंदोलनः कल भारत बंद है जानें क्या-क्या रहेगा बंद और किस पर मिलेगी छूट, पूरी लिस्ट देखें

 


नई दिल्लीः नये कृषि कानून के खिलाफ पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। अब किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ 8 दिसंबर कल भारत बंद का ऐलान किया है। जिसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर शायद हर जगह भारत बंद का असर दिखने की संभावना है।

किसान संगठनों ने दिल्‍ली की सीमाओं पर कब्‍जा कर लिया है। 8 दिसंबर को भारत बंद वाले दिन, देशभर में चक्‍का जाम की तैयारी है। रेल सेवाओं को भी प्रभावित करने की कोशिश होगी। कृषि आधारित इलाकों में बंद का व्‍यापक असर देखने को मिल सकता है। बाजार से लेकर सामान्‍य जनजीवन पर बुरा असर पड़ने की पूरी संभावना है। सड़कें जाम होने से सप्‍लाई चेन्‍स और ट्रांसपोर्ट सर्विस‍जि की कमर टूट सकती है।

अगर राजनीतिक दल भी भारत बंद के समर्थन में उतरते हैं तो फिर उसके असर का दायरा और बढ़ सकता है। इमर्जेंसी और जरूरी सेवाओं को बंद से दूर रखने की बात किसान संगठन कहे चुके हैं। स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा, मंगलवार को सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा। दोपहर तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा। दूध, फल औऱ सब्जी पर रोक रहेगी। शादी व इमरजेंसी सेवाओं पर किसी तरह की रोक नहीं होगी।

आपको बता दें भारत बंद को कांग्रेस, डीएमके, आप, बसपा और टीआरएस ने भी समर्थन देने का एलान किया है। अब तक 11 से ज्यादा विपक्षी दल और दस ट्रेड यूनियन भारत बंद का समर्थन कर चुकी हैं। इस बीच, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार को चेताया है कि अगर गतिरोध जारी रहता है तो आंदोलन दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा, पूरे देश के लोग किसानों के समर्थन में उतरेंगे।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने किसान यूनियनों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देशभर में किसान आंदोलित हैं व उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसम्बर को भारत बंद का जो एलान किया है, बीएसपी उसका समर्थन करती है।

साथ ही, केंद्र से किसानों की मांगों को मानने की भी पुनः अपील। वहीं आंदोलन के 12वें दिन आज अरविंद केजरीवाल किसानों से मिलने सिंघु बॉर्डर पहुंचे हैं। सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शुरू से किसान आंदोलन के साथ खड़े हैं। मैं किसानों की माग से सहमत हूं।

मुझे लगता है सभी मांगें जायज़ हैं। सरकार को उनकी बात माननी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं आज यहां मुख्यमंत्री बनकर नहीं आया। मैं यहां उनका सेवक बनकर आया हूं। मैंने यहां की व्यवस्था भी देखी है। कुछ पानी की दिक्कत है, उसे ठीक कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment