अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने, तो समझ जाइए कुछ अशुभ होने वाला है - Newztezz

Breaking

Monday, December 7, 2020

अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने, तो समझ जाइए कुछ अशुभ होने वाला है


हमे अक्सर सपने आते हैं, सोने के बाद व्यक्ति उस दुनिया में चला जाता है, जहां सब कुछ संभव होता है। इनमे से कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ सपने बुरे भी होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अच्छे सपने जीवन में शुभता का संकेत देते हैं। वहीं बुरे सपने भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं के लिए हमे सतर्क करते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन चार सपनों को देखना अशुभ मना गया है।

टूटा हुआ आइना 
सपने में टूटा हुआ आइना देखना स्वप्न शास्त्र में अशुभ माना गया है। ये सपना इस बात का संकेत होता है कि, आपके करियर में कोई बड़ी बाधा आने वाली है। ऐसा सपना देखने के बाद आपको सूर्य देव की उपासना शुरू कर देनी चाहिए। नियमित रूप से ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।

ईश्वर की प्रतिमा की पीठ देखना
सपने में ईश्वर की पीठ देखना भी शुभ माना गया है, ऐसा सपना दिखने का मतलब है कि, आपकी सेहत ख़राब हो सकती है। ऐसा सपना सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। ऐसा सपना देखने के बाद आपको भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूल चढ़ाने चाहिए।

सड़े हुए फल देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में सड़े हुए फल दिखते हैं तो इसे अशुभ माना गया है। ऐसे सपने दिखने का मतलब है कि, आपकी संतान या फिर आपके करियर में कुछ अशुभ हो सकता है। ऐसा सपना देखने के तुरंत बाद आपको माता लक्ष्मी को पीले रंग का फूल या फिर माला अर्पित करनी चाहिए।

मृत व्यक्ति को देखना
सपने में अगर आपको को कोई कोई मृत व्यक्ति दिखता है, जो आपको एक प्रेत के रूप में आवाज दे रहा है। तो समझ जाइये कि, कुछ अशुभ होने वाला है। ऐसे सपने डरावने तो होते ही हैं और साथ ही इन सपनों को देखने का अर्थ होता है कि, आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे सपने देखने के बाद आपको सूर्य देवता को जल चढ़ाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment