8 दिसंबर 2020 राशिफल: मीन, मकर राशि के जातक अजनबियों से रहें दूर, सेहत का रखें ख्याल, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Tuesday, December 8, 2020

8 दिसंबर 2020 राशिफल: मीन, मकर राशि के जातक अजनबियों से रहें दूर, सेहत का रखें ख्याल, अन्य जानें अपना भाग्यफल

rashifal%2Blord%2Bhanuman%2Bji1

 मेष राशि

आज यात्रा करते समय आपको बेहद सतर्क रहना होगा। किसी अजनबी से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आज किसी सहयोगी के साथ कुछ विवाद की आशंका है। आपका कामकाज ठीक चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। लेकिन आज ज्यादा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कुछ समस्या दूर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि
अपनी सेहत को सुधारने आप दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। योग व्यायाम को अपनाएंगे। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन मौजमस्ती में बीतेगा। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। आप आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। वाणी पर काबू रखना जरूरी होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। काम का दबाव होने के बावजूद आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय निकाल पाएंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार से आज मुलाकात हो सकती है। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। खर्च अधिक होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। (और जानें)

कर्क राशि
आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। तनाव लेने से बचना होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। सामाजिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। जरूरमंद की मदद करेंगे। देर रात तक काम करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि
आपके परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। भागदौड़ करना पड़ सकता है। थकान रहेगी। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कामकाज अच्छा चलेगा। शत्रु पक्ष आज आज शांत रहेगा। नए काम से आपको लाभ होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों से आपको खुशखबरी मिल सकती है। (और जानें)

कन्या राशि
ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अफसर आपकी सराहना करेंगे। आज आपकाे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। नए काम के लिए आपको काफी मेहनत करना होगा। किसी अनुभवी से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आपका दिन अच्छा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। (और जानें )

तुला राशि
आज युवाओं का काफी मेहनत करनी होगी। किसी परीक्षा में सफलता न मिले तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भविष्य सफलता जरूर मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकले। काम ज्यादा रहेगा। कानूनी मामलों की प्रगति होगी। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेग।

वृश्चिक राशि
आज आपको कुुछ नुकसान हो सकता है। साझेदारों के व्यवहार पर नजर रखें। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। नए काम से आपको लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। फील्ड में काम करने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक खर्च हो सकता है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि
आपका कामकाज अच्छा चलेगा। आप किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बिना वजह किसी कार्य में खर्च न करें। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि
आज किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है। परिवार के साथ दूसरे शहर जा सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दफ्तर में किसी से विवाद होने की आशंका है। मकान या दूसरे भौतिक संसाधन जुटाने के लिए खर्च कर सकते हैं। कर्ज से मुक्ति फिलहाल नहीं मिलेगी। लोन से जुड़े कार्य हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विवाद की स्थिति से दूर रहें।

कुंभ राशि
आपके कौशल से कई लोगों के काम बनेंगे। आपकी सराहना होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आज का दिन मौजमस्ती में गुजरेगा। खर्च अधिक होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। विवाहित काफी खुश रहेंगे। कुछ उलझन दूर होने के चलते आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे।(और जानें)

मीन राशि
आज आपके स्वभाव में सरलता झलकेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। आपकी दिक्कतें दूर होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। दफ्तर का माहौल आपके मनोनुकूल रहेगा। बचत योजनाओं में निवेश करने के अवसर मिल सकते हैं। अधिक काम से आपको सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। यात्रा को टालें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।

No comments:

Post a Comment