22 दिसंबर 2020 राशिफल: कर्क, सिंह सहित धनु राशि के जातकों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Tuesday, December 22, 2020

22 दिसंबर 2020 राशिफल: कर्क, सिंह सहित धनु राशि के जातकों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, अन्य जानें अपना भाग्यफल

rashifal%2Blord%2Bhanuman%2Bji1

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों के साथ मतभेद दूर होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा।

वृषभ राशि
आपके व्यवसाय में कुछ मंदी आ सकती है। लेनदेन के दौरान कुछ विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। ऑफिस के सहयोगियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपको रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको व्यवसाय में लाभ होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। विवाद की स्थिति से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। छात्रों को काफी परिश्रम करना होगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि
आज दफ्तर में किसी से अनबन की आशंका है। आपको अपने व्यवहार को नियंत्रित रखना होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिल पाने में संदेह है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी।

सिंह राशि
आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नए काम से फायदा होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपका धर्म-कर्म में मन लगेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें।

कन्या राशि
आज आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दफ्तर की सभी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति होगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

तुला राशि
आपका कार्य आगे बढ़ेगा। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। आज आपकी सामाजिक रूप से सराहना होगी। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। बाहर के खानपान को टालें। बिना वजह खर्च न करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञों की मदद मिलेगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेंगे।

धनु राशि
ऑफिस में काम आसानी से पूरे होंगे। अफसर आपकी सराहना करेंगे। आपके व्यवहार में सरलता रहेगी। आपका रूझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव कुछ कम रहेगा।

मकर राशि
किसी के ऊपर आज आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपको नुकसान होने की आशंका है। जरूरी फैसले सोच समझकर लें। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आज आपका ज्यादा खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी।

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम में लाभ होगा। परिवार की जरूरतों को जुटाएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। नए काम से लाभ होगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। वाणी पर काबू रखने का प्रयास करें।

मीन राशि
अनजाने शत्रुओं के चलते आपको नुकसान हो सकता है। आपको आज किसी काम में घाटा हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। छात्रों को मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान होगा। नए जानकारी मिलेगी।

No comments:

Post a Comment