बॉलीवुड की इन 10 अभिनेत्रियों ने पहनी सबसे महंगी शादी की अंगूठी, नंबर 1 की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश - Newztezz

Breaking

Sunday, December 13, 2020

बॉलीवुड की इन 10 अभिनेत्रियों ने पहनी सबसे महंगी शादी की अंगूठी, नंबर 1 की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

शादी की अंगूठी

बॉलीवुड में सब कुछ स्टाइल से होता है। और क्योंकि लोगों की नज़र उनकी पसंदीदा सेलिब्रिटी की छोटी से छोटी चीज़ पर रहती है, तो वो भी सबको इम्प्रेस करने का कोई भी मौका नही छोड़ते। फिर चाहे वो सगाई की अंगूठी जैसी बेहद पर्सनल चीज़ ही क्यों ना हो। जी हां आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा पहनी शादी की सबसे मंहगी अंगूठियां के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. आसिन

‘गजिनी’ फिल्म से महशूर हुई अभिनेत्री आसिन के पति बिज़नेसमैन राहुल शर्मा हैं जिससे उन्होंने 2016 में शादी की थी। राहुल ने आसिन को एक बेहद बड़ी और खूबसूरत 20 कैरेट की सॉलिटेयर अंगूठी भेंट की थी जिसे बेल्जियम से मंगवाया गया था। इस अंगूठी पर आसिन और राहुल के नाम के पहले अक्षर भी लिखे हुए हैं। अंगूठी की कीमत 6 करोड़ रुपये है।

2. शिल्पा शेट्टीशादी की अंगूठी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी साल 2009 में हुई थी। राज कुंद्रा एक सफल बिजनेसमैन हैं और शिल्पा से शादी से पहले शादू शुदा और एक बच्ची के पिता भी थे। अपनी बेहद खूबसूरत पत्नी को राज ने उतनी ही सुन्दर 20 कैरट की सॉलिटेयर रिंग पहनाई थी जिसकी कीमत उस समय 3 करोड़ रुपये थी।

3. दीपिका पादुकोणdeepika padkone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में सबकुछ बहुत ही ग्रैंड था। तो फिर दीपिका को रणवीर द्वारा पहनाई गई अंगूठी कैसे पीछे रहती। रणवीर ने जो अंगूठी दीपिका को पहनाई उसमें एक आयताकार बड़ा सा हीरा प्लैटिनम में जड़ा हुआ था। इस अंगूठी की कीमत अंदाजन 1.3 से 2.7 करोड़ रुपये बताई जाती है।

4. प्रियंका चोपड़ाpriyanka chopra

प्रियंका ने भले ही विदेशी लड़के निक से शादी की हो लेकिन फर भी उनकी शादी में कुछ भी सिंपल नहीं था बल्कि हर चीज़ बड़ी और सुंदर थी। फिर चाहे वो उनका शादी का वेन्यू हो या फिर उनकी सगाई की अंगूठी। निक ने प्रियंका को जो अंगूठी पहनाई थी वो प्लैटिनम में जड़ा हुआ एक हीरा और सके आस पास छोटे छोटे हीरों की श्रृंखला थी। टिफ्फनी की इस अंगूठी की कीमत लगभग 2.1 करोड़ रुपये थी।

5. अनुष्का शर्माvirat kohli

अनुष्का शर्मा वो अभिनेत्री थी जिन्होंने एक तरह से बॉलीवुड में शादी का ट्रेंड फिर से शुरू कर दिया था। अनुष्का ने सबकी नजरों से छिप कर फ्रांस में अपने प्रेमी विराट कोहली के साथ शादी करके सबको चौंका दिया था। एक तो इसलिए कि और अभिनेत्रियों की तरह अनुष्का ने उम्र बढ़ने का इन्तजार नहीं ककया और दूसरा इस शादी को इतना गुप्-चुप तरीके से किया गया कि सोशल मीडिया पर दोनों के फोटोस डालने पर ही लोगों को पता चला। विराट ने अनुष्का को जो अंगूठी पहनाई उसकी कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जाती है और विराट को इसे चुनने में तीन महीने का समय लग गया था।

6. सोनम कपूरsonam kapoor

साल 2018 में अपने बिजनेसमैन प्रेमी आनंद आहूजा से सोनम ने शादी रचाई थी। दोनों लम्बे वक्त से एक दूसरे से प्यार करते थे। आनंद आहूजा सोनम को कितना प्यार करते हैं वो सोनम की सगाई की अंगूठी देख कर ही पता चल जाता है। आनंद ने सोनम को 90 लाख की हीरे की अंगूठी पहनाई थी।

7. करीना कपूर खानkareena kapoor

छोटे नवाब सैफ अली खान ने अपनी खूबसूरत बीवी करीना कपूर को हीरे से जड़ी जो अंगूठी पहनाई वो भी उनकी जोड़ी की ही तरह शानदार है। सैफ और करीना ने 2012 में शादी की थी। सैफ ने जो अंगूठी करीना को पहनाई उसकी कीमत करीब 75 लाख थी।

8. ऐश्वर्या राय बच्चनaishwarya rai bachchan

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं। इनकी शादी साल 2007 में हुई थी। 13 साल पहले बच्चन परिवार की होने वाली बहू को अभिषेक ने प्रपोज करते हुए 53 कैरेट की सॉलिटेयर रिंग पहनाई थी जिसकी कीमत उस समय करीब 50 लाख रुपये थी यानी सोचिये आज वो अंगूठी करोड़ों की होगी।

9. विद्या बालनvidya balan

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी आज से 8 साल पहले 2012 में हुई थी। विद्या को एंटीक चीज़ें बहुत पसंद हैं और शायद इसीलिए उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने उन्हें एक सोने की अंगूठी पहनाई थी जिसमें माणिक जड़ा हुआ था। इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये थी।

10. जेनेलिया डिसूज़ाgenelia dsouza

जेनेलिया और रितेश की जोड़ी बहुत ही क्यूट है और ये मानना पड़ेगा कि उन्होंने बहुत समझदारी से अपने रिश्ते को करीब 8 साल तक मीडिया की नजरों से बचा कर रखा। रितेश और जेनेलिया में बहुत प्यार है। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी और तब रितेश ने अपनी क्यूट वाईफ को 14 कैरेट की एक महंगी सॉलिटेयर अंगूठी गिफ्ट की थी जिसकी कीमत उस समय 50 लाख रुपये थी।

आपको किस एक्ट्रेस की अंगूठी पसंद आई हमें कमेंट करके जरुर बताएं

source

No comments:

Post a Comment