प्लेन में हुआ बच्चे का जन्म, दिल्ली से बेंगलुरू जा रही थी फ्लाइट, इंडिगो ने किया स्वागत - Newztezz

Breaking

Thursday, October 8, 2020

प्लेन में हुआ बच्चे का जन्म, दिल्ली से बेंगलुरू जा रही थी फ्लाइट, इंडिगो ने किया स्वागत


हर दिन कोई न कोई ऐसी घटनाये होती हैं जिन्हें जानकर हर कोई दंग रह जाता है। कोरोना महामारी के समय इस प्रकार के छोटे-छोटे चमत्कारों ने लोगों को परेशानी के साथ खुश रहना भी सिखाया है। कोरोना के कारण भले ही हम सबका जीवन थम सा गया है। लेकिन हम अब छोटी-छोटी खुशियां ढूंढ लेते हैं। ऐसी ही एक खुशखबरी इंडिगो (Indigo Airlines) की फ्लाइट से सामने आई है। हुआ कुछ यूं कि दिल्ली से बेंगलुरू (Delhi-Bengaluru Flight) जा रही फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है जिसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है और इंडिगो एयरलाइंस ने भी इसकी पुष्टि भी की है।

असल में, बुधवार को दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरते ही फ्लाइट 6ई 122 (6E 122) में एक बच्चे की प्री-मैच्योर डिलीवरी (Pre Mature Delivery) कराई गई। फ्लाइट बुधवार की शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी और वहां एक विशेष दल ने पहुंचकर महिला व बच्चे को सुरक्षित तरीके से उतारा। मिली जानकारी के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। महिला के बेटे के जन्म के बाद खुशियां फ्लाइट में ही मनाई गई।

बच्चे और महिला की कुछ फोटोज और वीडियो वायुसेना के रिटायर्ड कैप्टन क्रिस्टोफर ने साझा किए। उन्होंने लिखा, शाम छह बजकर 10 मिनट पर बच्चे का जन्म हुआ और फ्लाइट 7.40 बजे पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची। फ्लाइट के लैंड होते ही इंडिगो फ्लाइट के स्टाफ ने महिला और बच्चे का स्वागत किया और साथ में ही बधाई दी। वहीं फ्लाइट में हुई महिला की डिलीवरी के चर्चे हर स्थान पर हैं और इस चमत्कार ने लोगों को संकट की स्थिति में भी खुशी मानाने पर मजबूर कर दिया है।

No comments:

Post a Comment