एक्ट्रेस नोरा फतेही ने समन्दर किनारे किया जबर्दस्त डांस, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन - Newztezz

Breaking

Thursday, October 8, 2020

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने समन्दर किनारे किया जबर्दस्त डांस, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन


बॉलीवुड (Bollywood) की खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही (Actress Nora Fatehi) एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही वह जबर्दस्त डांसर भी हैं। उन्हें डांस का इतना शौक है कि वह इसके लिए घंटों मेहनत भी करती हैं, जो उनके हर डांस परफार्मेंस में दिख जाता है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो और पोस्ट के साथ ही वह अपना कोई न कोई डांस वीडियो भी जब तब शेयर करती रहती हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर ही जमकर तारीफ़ भी करते हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने जबर्दस्त डांस परफार्मेंस से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। वह अब तक कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं, जिसमें वह गजब का डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। फैंस भी उनके हर डांस को बड़े इंटरेस्ट से देखते हैं।

इसी कड़ी में नोरा ने अभी हाल ही में अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया परर शेयर किया है,जिसमें वह समुद्र के किनारे डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है।इस डांस वीडियो में उनके साथ एक हेयर स्टाइलिस्ट भी डांस कर रहे हैं। नोरा के इस वीडियो को अभी तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इस डांस वीडियो के देखने के साथ ही इस पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं और नोरा के डांस की तारीफ कर रहे हैं।

रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में आ चुकी हैं नजर

बता दें कि एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) हाल ही में रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के तौर पर नजर आई थीं। वजह यह थी शो में हमेशा की तरह बतौर जज नजर आने वाली कि मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और उन्होंने शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया था तो उनकी जगह नोरा फतेही अन्य जजेस के साथ मिलकर शो को जज कर रही थीं।

No comments:

Post a Comment