हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, जनवरी में इस शख्स से की थी शादी - Newztezz

Breaking

Wednesday, October 7, 2020

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, जनवरी में इस शख्स से की थी शादी

 


चंडीगढ़: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आये दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं। कभी अपने डांस को लेकर तो कभी अपने गाने को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके द्वारा शेयर की गई फोटोज को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी बीच वो एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। सपना ने 4 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया है।

सपना ने जनवरी 2020 में चंडीगढ़ में शादी की थी, मगर उनकी शादी की भनक अधिक लोगोंं को नहींं थी। इस साल की शुरुआत में अफवाहें थीं कि सपना ने अपने लंबे वक्त के प्रेमी वीर साहू के साथ सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सपना चार साल से हरियाणवी गायक वीर साहू को डेट कर रही हैं। वीर हरियाणवी और पंजाबी गीतों में नजर आ चुके हैं।

कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण स्टेज शो और थिएटर बंद थे, उसके चलते सपना भी अपने चाहने वालों से दूर थींं। मगर जैसे ही सपना चौधरी के मां बनने की बात सामने आई तो उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी भी थी और एक सरप्राइज भी। सपना और उनका बेटा दोनों स्वस्थ हैं। सपना अपने जीवन के इन अनमोल लम्हों को एन्जॉय कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment