पायल घोष के आरोपों पर अनुराग कश्यप की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- बहुत प्रेम किया कबूलता हूं.. - Newztezz

Breaking

Sunday, September 20, 2020

पायल घोष के आरोपों पर अनुराग कश्यप की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- बहुत प्रेम किया कबूलता हूं..


बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों विवादों में फंस गए है। फिल्ममेकर अनुराग पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने हाल ही में एक ट्वीट किया। जिसमे एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की मांग करते हुए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए। इस दौरान एक्ट्रेस ने सुरक्षा की भी मांग की। जिसके बाद से ही अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है लेकिन अब इस पूरे विवाद पर अनुराग कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुराग कश्यप ने एक साथ कई ट्वीट किए। इस दौरान उन्होंने पायल घोष के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

अनुराग कश्यप की प्रतिक्रिया
बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।’ अपने अगले ट्वीट में अनुराग कश्यप ने लिखा, ‘बाक़ी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियाँ की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंज़ूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी क़बूलता हूँ। चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों।’

इसके आगे अनुराग कश्यप ने लिखा, ‘या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियाँ जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच।’ उन्होंने लिखा, ‘मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूँ ना तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूँ। बाक़ी जो भी होता है देखते हैं। आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार। आपकी अंग्रेज़ी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफ़ी।’ अनुराग कश्यप ने अपने आखिर ट्वीट में लिखा, ‘अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फ़ोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहाँ कहाँ से तीर छोड़ें जाने वाले हैं। इंतेज़ार है।’

पायल घोष का आरोप
बता दें कि पायल घोष ने ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए लिखा, ‘अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए।’ वहीं, एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कार्रवाई की बात कही। NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि, ‘पायल NCW को शिकायत भेजे।’

कंगना ने की गिरफ्तारी की मांग
इतना ही नहीं, इस पूरे विवाद पर कंगना रनौत भी अनुराग कश्यप को ट्रोल किया। कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद पर अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर दी थी। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘हर आवाज मायने रखती है, #MeToo #ArrestAnuragKashyap’ इतना ही नहीं, कमार आर खान (KRK) ने भी इस विवाद पर ट्वीट किया था। इस दौरान उन्होंने अनुराग कश्यप पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर लगातार अनुराग कश्यप के खिलाफ आवाज उठा रहे है।

No comments:

Post a Comment