विश्व हृदय दिवस: दिनचर्या में शामिल करें ये चीजें, कभी नहीं होंगे हार्ट अटैक के शिकार - Newztezz

Breaking

Tuesday, September 29, 2020

विश्व हृदय दिवस: दिनचर्या में शामिल करें ये चीजें, कभी नहीं होंगे हार्ट अटैक के शिकार


नई दिल्ली। खानपान में बदलाव के चलते आज व्यक्ति कई तरह के रोगों से घिरा हुआ है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि क्या किया जाए जिससे स्वस्थ बना रहा जा सके। हर वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मकसद है कि लोगों को हृदय रोगों से बचने के बारे में जागरूक करना। दुनियाभर में मौजूदा समय में हृदय रोग के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लाइफ स्टाइल, खान-पान और तनाव के चलते हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है अब तो 25-30 वर्ष के युवा भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम अपने दिल का खास ख्याल रखें। यहां हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।

पौष्टिक भोजन

फास्ट फूड के दौर में हम अक्सर पौष्टिक भोजन को नजरंदाज कर बैठते हैं। जबकि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने भोजन में साबुत अनाज, फलों, सलाद, हरी सब्जियों को प्रमुखता से शामिल करना चाहिए। तेल और घी के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। रोजना 30 ग्राम लहसुन जरूर खाएं, क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हुए रक्त संचरण को सुचारू रखता है। मांसाहार, तली—भुनी हुई चीजें, फास्ट फूड, वसा युक्त दूध और चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे हृदय रोगों की संभावना काफी बढ़ जाती है।

व्यायाम करें

स्वस्थ बने रहने के लिए व्यायाम करना बेहद जरूरी होता है। व्यायाम करने से न सिर्फ आप दिल की बीमारियों से बचे रहेंगे बल्कि कई तरह के कैंसर से भी बचाव हो सकेगा। रोजाना कम से कम 30 मिनट हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करना जाहिए।

पूरी नींद लें

भागदौड़ भरी जिंदगी में न सिर्फ खानपान प्रभावित हुआ है बल्कि लोगों की नींद भी खराब हो रही है। पूरी नींद न सोने की वजह से चिंता, तनाव और स्लिपिंग डिसऑर्डर जैसी कई समस्याएं सामने आ रही है। कम नींद सोने वालों में ह्रदय रोग का खतरा काफी बढ़ जाता है।

धूम्रपान की आदत न डालें

वर्तमान समय में धूम्रपान करना एक फैशन सा हो गया है। जबकि धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में हृदय रोगों के खतरे कई गुना बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं धूम्रपान धमनियों में रक्त के प्रवाह में भी अवरोध पैदा करता है। साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी गिरा देता है।

No comments:

Post a Comment