जिन 4 बेटियों के पैदा होने से पिता का फूट पड़ा था गुस्सा, आज बॉलीवुड में चलता है उनका सिक्का - Newztezz

Breaking

Tuesday, September 29, 2020

जिन 4 बेटियों के पैदा होने से पिता का फूट पड़ा था गुस्सा, आज बॉलीवुड में चलता है उनका सिक्का


बेटियों को देवी का रूप माना जाता है, लेकिन जब वही देवी किसी के घर पैदा होती है तो उसे चिंता के नजरिए से देखा जाता है। लेकिन सवाल उठता है कि ऐसा क्यों? अगर इस दुनिया में लड़की का वजूद ही नहीं होगा तो दुनिया कैसे चलेगी। एक बच्चे को पैदा करने के लिए एक महिला ही अपने पेट में 9 महीने तक उसे रखती है। जब बच्चे को पैदा करने वाली एक महिला होती है तो जब उसी की कोख में बेटी होती है तो उसके लिए इतना गुस्सा और चिंता क्यों? हालांकि, कई मायनों में आज लोगों की सोच में बदलाव आया है, लेकिन आज भी कई ऐसे माता पिता हैं जो इस पिछली सोच को लेकर चलते हैं जिनमें से एक हैं मोहन गैंग के पिता। ये वही मोहन गैंग है जिसने अपनी प्रतिभा और टैलेंट के बल पर बॉलीवुड में राज किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन की।

नीति मोहन (Neeti Mohan)
नीति मोहन बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं। नीति अपनी बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द इयर का गाना इश्क वाला लव गाया था जिसके बाद उनके लिए सफलता की सीढ़ी खुल गई थी। नीति मोहन ने कई फिल्मी हिट सॉन्ग गाया है। नीति मोहन के आवाज के कायल लोगों में कई प्रोड्यूसर भी हैं जो चाहते हैं कि नीति उनके फिल्मी सॉन्ग में अपनी आवाज दें। हाल ही में, नीति मोहन ने निहार पांड्या से शादी की है।

शक्ति मोहन (Shakti Mohan)
शक्ति मोहन अपनी बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। शक्ति मोहन देश की जानी मानी कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस (DID) से किया था, जिसकी वजह विनर भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के सॉन्ग को कॉरियोग्राफ किया है। साथ ही, वह कई टीवी शो में जज के रूप में भी नजर आती हैं।

मुक्ति मोहन (Mukti Mohan)
शक्ति के बाद तीसरे नंबर पर आती हैं मुक्ति मोहन जोकि एक्टर होने के साथ साथ एक कोरियोग्राफर भी हैं। मुक्ति भारत की मशहूर कोरियोग्राफर हैं। मुक्ति ने कई फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है। इसके अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर एक्टिंग के गुण को भी अपनाया है।

कीर्ति मोहन (Kirti Mohan)
कीर्ति मोहन सबसे छोटी हैं, और फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग थलग रहती हैं। उनका बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है, हालांकि वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

No comments:

Post a Comment