30 सितंबर 2020 राशिफल, इस राशि वालों के कॅरियर में बेहतर आर्थिक सुधार के हैं आसार, जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Wednesday, September 30, 2020

30 सितंबर 2020 राशिफल, इस राशि वालों के कॅरियर में बेहतर आर्थिक सुधार के हैं आसार, जानें अपना भाग्यफल


मेष

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आज आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। दैनिक कार्यों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। बड़ों को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष

आप खुश और हंसमुख रहेंगे। आपके पास कई अवसर होंगे और आप वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आपके कॅरियर और वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। प्रेमियों के लिए सुखद समय रहेगा। आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ नए संबंध स्थापित करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश प्रयासों के लिए दिन शुभ है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र पर कोई भी काम करने से पहले अच्छा-बुरा सोच लें। परिवार के किसी छोटे सदस्य को लेकर चिंतिंत हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी से बात करने में दोस्त की मदद लेंगे। अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिलेगा। अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क

आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा।

सिंह

वालों आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। आज कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा के आने से माहौल खुशनुमा बनेगा।

कन्या

बदलती परिस्थितियों के कारण आप नई रणनीति बनाएंगे। आपकी छवि में निखार आएगा। भागेदारी में आप में से कुछ नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। आप में से जो किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा लेकिन पेट से संबंधित बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। प्रियजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी।

तुला

आकस्मिक खर्च करने के लिऐ सावधानी बरतने के लिए गणेशजी आप को कहते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलिऐगा। मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा। मानसिक स्वस्थता के साथ साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक

व्यवसाय में खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में सामांजस्य बिठाने की कोशिश करें। आज आपके अटके हुए काम भी बन सकते हैं, जिसकी वजह से आप प्रसन्न महसूस कर सकते हैं।

धनु

आज का आपका दिन लाभकारी होगा। घर का क्षेत्र तथा व्यवसाय का क्षेत्र, दोनों क्षेत्रों में आनंद प्रद वातावरण आप को प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आपकी धन संबंधी समस्याओं के जल्द ही सुलझने के आसार हैं। कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है।

मकर

आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। आज कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आज उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आज नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखें तो बेहतर होगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने व खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। जहां तक संभव हो अपना समय किताबें पढ़ने में बिताएं। आपका दिन संघर्षपूर्ण दिन व्यतीत हो सकता है, अतः सोच-समझकर ही पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन

हॉस्पिटेलिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों को लेकर आपकी तारीफ होगी। किसी प्रॉप्रर्टी की डील करने में कामियाब होंगे। अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए दूसरों की लड़ाई करा सकते हैं। परिवारजनों के साथ भी आपको मतभेद होने से मन में दुःख बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।

No comments:

Post a Comment