अजब गजब, 10 साल के बच्चे ने किया 13 साल की लड़की को गर्भवती, डॉक्टर्स भी हैरान - Newztezz

Breaking

Friday, September 25, 2020

अजब गजब, 10 साल के बच्चे ने किया 13 साल की लड़की को गर्भवती, डॉक्टर्स भी हैरान



क्या आप ये सोच सकते हैं कि 10 साल की उम्र में एक बच्चा पिता बन गया। आपको लगेगा कि ये फिजूल की बात है ऐसा तो हो नहीं सकता। आप यही कहेंगे कि इस उम्र के बच्चे तो खेलते-कूदते हैं वो पिता कैसे बन सकता है। मगर हम जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं एकदम सत्य है। ये बात बिलकुल सच है कि 10 साल के लड़के ने एक 13 साल की लड़की को गर्भवती कर दिया। इस बात की जानकारी होने के बाद केवल उसके परिवार के ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स भी हैरान हैं, क्योंकि मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, 10 साल की उम्र में बच्चे का पिता बनना नामुमकिन है।

यह मामला साइबेरिया का है। जहां ये दावा किया जा रहा हैं कि एक 10 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को गर्भवती कर दिया। इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में दोनों बच्चों ने रूस के एक टीवी चैनल पर अपनी कहानी बताई हैं। आपको बता दें कि दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं और इनकी मुलाकात लगभग एक साल पहले हुई थी। इसी के बाद से दोनों एक दूसरे को प्रेम करने लगे थे। अब इवान (लड़के का नाम) की प्रेमिका दारिया 8 हफ्ते की गर्भवती हैं।



लड़की के मां बनने की खबर सुनने के बाद से घर में खुशी छाई है और घर में सब बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जिस समय दोनों बच्चे अपनी लव स्टोरी टीवी चैनल पर बता रहे थे तब उनकी मां भी मौजूद थी। दारिया की मां ने बताया कि, जब हमें बेटी के अंदर प्रेग्नेंसी के लक्षण नजर आए तब हम उसे सीधा अस्पताल ले गए। मगर डॉक्टर्स ने जाँच की तब कुछ भी पता नहीं चला जिसके बाद हमने खुद ही प्रेगनेंसी किट से टेस्ट किया जिससे मालूम चला कि उनकी बेटी गर्भवती है।

इस मामले पर यकीन करना बेहद मुश्किल है मगर ऐसा ही एक मामला साल 2009 में ब्रिटेन से सामने भी आया था। उस समय 12 साल के लड़के ने दावा किया था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को गर्भवती किया है। जब बच्चे का जन्म हुआ तब लड़के का डीएनए टेस्ट भी किया गया था। लेकिन इस मामले पर कितनी सच्चाई है और इसकी क्या वजह है इस बारे में कुछ भी कहना बेहद मुश्किल है।

No comments:

Post a Comment