12 जनवरी 2021 राशिफल: करोबार में होगा लाभ, रिश्तों की खटास होगी कम, जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Tuesday, January 12, 2021

12 जनवरी 2021 राशिफल: करोबार में होगा लाभ, रिश्तों की खटास होगी कम, जानें अपना भाग्यफल

rashifal%2Blord%2Bhanuman%2Bji1

मेष राशि

कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होगा। किसी से विवाद दूर होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगा। जीवनसाथी से मधुरता बनी रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। स्वभाव में कुछ तल्खी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। सेहत खराब हो सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

वृषभ राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी कार्य में लाभ होगा, वहीं आज खर्च ज्यादा हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिल पाने में संदेह है। कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी मित्र से विवाद होने की आशंका है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी। पारिवारिक आयोजन हो सकता है। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। अपने कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है।

मिथुन राशि
किसी मित्र से अप्रिय या दुखद सूचना मिल सकती है। आज आपका मन कुछ खिन्न रहेगा। किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ कार्य पूरे कर पाएंगे। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष की समस्या हल कर पाएंगे। दिनभर कुछ उलझन से बनी रहेगी।खर्च ज्यादा होगा। निवेश की योजना को फिलहाल टाल दें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कर्क राशि
ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है। अफसरों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कुछ तनाव रहेगा। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नए काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। किसी से कर्ज ले सकते हैं। पुरानी बीमारी उभर सकती है। बैंक, बीमा से जुड़े कार्य पूरे होंगे। यात्रा को आज टालें। विवाद से दूर रहें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा है, खुशखबरी मिल सकती है। व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी।

सिंह राशि
विरोधियों की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने से खर्च ज्यादा होगा। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी। कारोबारियों को खुशखबरी मिलेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। नई योजना बना सकते हैं। युवाओं को कैरियर के लिए काफी मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा को नए ऑफर मिल सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। दंपत्ति यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको शुभ सूचना मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी रिश्तेदार से मतभेद दूर होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज किस्मत का साथ मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें। परिवारिक परेशानी दूर होगी। जमीन या मकान खरीदने के प्लान बनाएंगे। बुजुर्गों की आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि
आज आपको अचानक कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जोखिम न लें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी से मित्र की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिल सकता है। अपरिचित लोगों से लेनदेन न करें। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कौशल की सराहना होगी।सामाजिक कार्य में शामिल होंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक मसले दूर होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपकी सराहना होगी। किसी पुराने विवाद का अंत होगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी। लेनदेन सुचारू रहेगा। आज बेहद उत्साहित रहेंगे। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को उपहार देंगे। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ होगा। दिनचर्या में बदलाव ला लाएंगे। सेहत सुधरेगी।

धनु राशि
कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। परिवार में किसी से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कार्य समय पर पूरे होने में संदेह है। किसी मामले को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। धन संपत्ति की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। कारोबार में कुछ घाटा होने की आशंका है। आज आपको किसी रिश्तेदार से अप्रिय खबर मिल सकती है। छात्रों को लाभ होगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

मकर राशि
आज का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। जीवनसाथी से प्यार बढ़ेगा। घूमने जा सकते हैं। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पुराने मामले सुलझेंगे। धन लाभ होगा। कार्य स्थल पर आपकी सराहना होगी। किसी पुराने मित्र की मदद करेंगे। युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। महिला वर्ग से लाभ होगा। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। निवेश को टालें।

कुंभ राशि
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी से मतभेद दूर होंगे। आप अपनी लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। कार्य आसानी से आगे बढ़ेंगे। सुख-समृद्धि रहेगी। आपकी प्रशंसा होगी। आलस्य न करें। घूमने जा सकते हैं। आपको खानपान का ध्यान रखना होगा। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। जोखिम न लें। उधार की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। रिश्तेदारों से भेंट होगी। दान पुण्य करेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

मीन राशि
आज जोखिम न लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी कार्य मेें नुकसान हो सकता है। निवेश का विचार त्याग दें। अनावश्यक खर्च न करें। कार्यस्थल पर माहौल ठीक रहेगा। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। आपका काम आगे बढ़ेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। तनाव दूर होगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार की जरूरतें पूरी करेंगे।

No comments:

Post a Comment