10 जनवरी राशिफल: इन 3 राशि के जातकों मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Sunday, January 10, 2021

10 जनवरी राशिफल: इन 3 राशि के जातकों मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, अन्य जानें अपना भाग्यफल


मेष राशि

अपनों का साथ मिलेगा। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ घूमने जाएंगे। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आपको कार्य में सफलता मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। अपनी वाणी को नियंत्रित रखें। कार्यस्थल की दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। छात्रों को काफी मेहनत करना होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय बेहद सावधान रहें।

वृषभ राशि
आपकाे आज जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। परिवार वालों की मदद मिलेगी। आज अचानक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। संतान पक्ष से जरूरी सूचना मिलेगी। ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। आज व्यस्तता अधिक रहेगी। आपको लगभग सभी कार्य पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि
कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। आपका दिन उलझनों में बीतेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगाएं। जीवनसाथी की मदद से कुुछ दिक्कतें दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या उभर सकती है। किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। जोखिम से जुड़े कार्यों से हानि संभव है। छात्रों को लाभ होगा, लेकिन काफी मेहनत करनी होगी। मंदिर-देवालय दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

कर्क राशि
विरोधी सक्रिय रहेंगे। अनजान लोगों की वजह से आपको कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेनदेन करते समय सतर्क रहना होगा। आपके नया काम मिलेगा। आमदनी की स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। अचल संपत्ति जुटा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। समाज के कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों की अनुभवों का लाभ मिलेगा। पुरानी दिक्कत दूर होगी। खानपान का ध्यान रखें। आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा।

सिंह राशि
कर्ज की रकम वापस मिलेगी। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। आज का दिन शानदार रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। कारोबार आगे बढ़ेगा। सामाजिक जनों से भेंट हो सकती है। कार्यस्थल पर लाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों की मदद करेंगे। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। बाहर का खाने से बचें। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि
आपका दिन बेहद सुखद रहेगा। आपको शुभ सूचना मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी की मदद करने के बाद आपको सुकून मिलेगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। आपके हस्तक्षेप से कुछ विवाद सुलझ सकता है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। काम बदलने पर विचार कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। विवाहित आज अच्छे मूड में रहेंगे। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

तुला राशि
आपका आज खुशखबरी मिलेगी। कुछ दिनों से जिस कार्य को लेकर चिंतित हो रहे थे, वह पूरा होगा। कार्यस्थल की दिक्कतें दूर होंगी। आपको खुशी मिलेगी। जोखिम लेने से बचें। विरोधी शांत रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दिनचर्या सामान्य रहेगी। योग-व्यायाम को अपना सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी। नया काम अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों को नई सूचना मिलेगी। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। आपकी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि
आज अपने कार्य को लेकर जरूरी फैसला ले सकते हैं। आपको परिवार की रजामंदी मिलेगी। आज का दिन अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आपकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी मित्र की मदद मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। कैरियर से जुड़े फैसले ले सकते हैं। आपको किसी कार्य में लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। विरोधियों से आज सावधान रहना होगा। कार्यसथल पर खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशि
आज आपका दिन दिक्कतों में बीतेगा। आपको किसी रिश्तेदार की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस लेने के दौरान विवाद होने की आशंका है। आपको दिनभर तनाव रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा। नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं जाएंगे। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। जोखिम ले सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरी खर्च करेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

मकर राशि
आज यात्रा को टालें। कुछ नुकसान होने की आशंका है। आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कई लोगों से मुलाकात होगी। सगे संबंधियों से चर्चा कर सकते हैं। पुराने काम से लाभ होगा। किसी की मदद कर सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जरूरी फैसले लेते समय परिजनों से सलाह-मशविरा जरूर करें। आज अच्छी खबर मिल सकती है। अपरिचितों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।

कुंभ राशि
बोलचाल पर नियंत्रण रखें। स्वभाव में गुस्सा ज्यादा रहेगा। अपनी सेहत की अच्छी तरह से जांच कराएं। किसी काम में नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर सकते हैं। कुसंगति से हानि हो सकती है। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। धन लाभ होगा। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। सगे संबंधियों से मधुरता रहेगी। लाटरी, जुआ आदि से दूर रहें। नशापान न करें। कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि
आपको आज कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े जरूरी समझौते हो सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें। आपकी परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। आज कुछ तनावग्रस्त आ सकते हैं। आपको कारोबार में लाभ हो सकता है। कार्यस्थल की समस्या दूर हो सकती है। अप्रिय सूचना मिल सकती है। आलस्य न करें। धन संबंधी दिक्कत दूर हो सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment