इस देश में मुस्लिम महिलाओं को मिली है इतनी आजादी कि अगर पति पसंद ना आए तो बदल सकती हैं - Newztezz

Breaking

Thursday, February 20, 2025

इस देश में मुस्लिम महिलाओं को मिली है इतनी आजादी कि अगर पति पसंद ना आए तो बदल सकती हैं


मसला… जब औरतों की आजादी का आता है तो फिर हर कोई मुखर हो जाता है, मगर जब आजादी अपने पति के पसंद न आने पर उसे बदलने तक की मिल जाए तो लाजिमी है कि सबका ध्यान अनायास ही आकृष्ट हो जाता है।  आज हम आपको एक ऐसी ही कुछ दिलचस्प घटनाओं से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां औरतों को यहां तक आजादी दी गई है कि यदि उन्हें पति न पसंद आए तो वो अपना पति तक बदल देतीं हैं। जी हां.. पढ़कर तनिक हैरानी हो रही होगी,  मगर यह एक सत्य है, जिससे आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं।

तनिक हैरानी.. मगर 100 फीसद सत्य… कि जहां मुस्लिम महिलाएं हमेशा से बंदिशों में रहती है…वहां आखिर इतनी आाजादी।  पाकिस्तान का यह इलाका अफगानिस्तान से सटा हुआ है, जहां मुस्लिम महिलाओं को यहां तक आजादी मिली हुई है कि यदि उन्हें अपना पति पसंद न आए  और अगर उन्हें कोई दूसरा शख्स पसंद आ जाए तो उन्हें यहां तक छूट रहती है कि वो उससे ब्याह रचा सकतीं हैं।

अमूमन, आपको मुस्लिम महिलाओं को महज काले बुर्के में ही देखा होगा, मगर पाकिस्तान का यह इलाका, जो अफगानिस्तान के बॉर्डर से सटा हुआ है, यहां आपको कलरफुल बुर्के में भी मुस्लिम महिलाएं दिख जाएंंगी। यहां की महिलाएं शादी सहित अपने जीवन के कई जरूरी फैसले  खुद ही लेती हैं। आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। मुस्लिम महिलाएं अपने हर फैसले के लिए अपने परिजनों पर आश्रित रहती हैं, मगर यहां की मुस्लिम महिलाएं  को यहां तक स्वतंत्रता मिली हुई है कि वे अपने मनपसंद के किसी भी शख्स से ब्याह रचा सकती हैं। अपनी जिदंगी के सारे फैसले खुद ही ले सकतीं  हैं। इस इलाके की जनसंख्या बेहद ही कम है। यहां पर लगभग पौने 4 हजार लोग ही रहते है। लेकिन यहां की कुछ अजीब सी परंपराएं भी प्रचलित है।  इतना ही नहीं आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां की महिलाओं को दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने की भी इजाजत है। 

No comments:

Post a Comment