ये है दुनिया की 5 सबसे अमीर शख्सियत, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश - Newztezz

Breaking

Saturday, December 5, 2020

ये है दुनिया की 5 सबसे अमीर शख्सियत, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश


TOP-RICHEST-PERSON-696x390

कोरोना काल में जहां दुनियाभर की आर्थिक स्थिति इधर-उधर हो गई है। वहीं कुछ ऐसे भी रहीस लोग हैं जिन पर कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसी महामारी का कोई असर नहीं पड़ता है। यहां तक कि, कई अमीर शख्सियत तो ऐसे हैं जिनकी कोरोना काल में संपत्ति बढ़ी है और अमीर की लिस्ट में उछाल आया है। आज हम आपको दुनिया भर के ऐसे ही 5 अमीर शख्सियत के बारे में बताएंगे जिनकी संपत्ति (property) देख आपके होश उड़ जाएंगे।

अंबानी परिवार (Ambani Family)

mukesh-ambani1
एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के पांच अमीर शख्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) शुमार हैं। जनवरी के बाद से, मुकेश अंबानी ने ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (bloomberg billionaire Index) पर नौ स्थानों की छलांग लगाई है। अंबानी के इस सफर की नींव उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने रखी थी। उन्होंने साल 1957 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की और 2002 में उनकी मौत के बाद इसे दो भाइयों मुकेश और अनिल अंबानी में बांट दिया गया। उनकी कुल संपत्ति 81.3 बिलियन डॉलर है।

वॉल्टन परिवार (Walton family)

walton-family
वॉलमार्ट स्टोर एक अमेरिकी पब्लिक कोर्पोरेशन है। इसकी स्थापना 1962 में सैम वाल्टन ने की थी। यह अमेरिका एवं मेक्सिको का सबसे बड़ा निज़ी नियोजक है और दुनिया में सबसे बड़ी रिटेल चैन है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, दुनिया में 11 हजार से ज्यादा स्टोर्स में 524 बिलियन डॉलर की बिक्री होती है। यही कारण है कि आज वे दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत रखते हैं। उनकी कुल संपत्ति 215 बिलियन डॉलर है।

मार्स परिवार (Mars Family)

mars-family
अमेरिका के दूसरे सबसे अमीर परिवार मार्स परिवार है। मार्स इंक नाम की कंपनी से उन्होंने करोड़ों-अरबों की प्रॉपर्टी अपने नाम कर लिया है। मार्स इंक की स्थापना फ्रैंक मार्स ने की थी, तब वह एक स्कूली छात्र थे। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी खोली जिसने खूब कामयाबी हासिल की। हालांकि, कंपनी का 38 बिलियन डॉलर के राजस्व का आधे से अधिक हिस्सा पालतू पशुओं की देखभाल के उत्पादों से आता है। मार्स परिवार की कुल संपत्ति 120 मिलियन डॉलर है।

कोच परिवार (koch family)

charled-koch
कोच इंडस्ट्रीज पहले एक फर्म था जिसे चार भाईयों फ्रेड्रिक, चार्ल्स, डेविड और विलियम के पिता ने साल 1980 के दशक में खड़ा किया था। लेकिन इस फर्म को इंडस्ट्री में तब्दील करने का काम चार्ल्स और डेविड ने किया।  ये फर्म था तो चार भाइयों का लेकिन पारिवारिक झगड़े के बाद इसकी बागडोर चार्ल्स और डेविड के हाथ में आई और उन्होंने इसे सिंचाई करके करोड़ों की कमाई करने वाली इंडस्ट्री बना दी। आज उनकी संपत्ति 109.7 बिलियन डॉलर है।

अल सऊद परिवार (Al Saud Family)

al-saud-family
विश्व के सबसे धनी परिवारों की लिस्ट में चौथे स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात का अल सऊद परिवार है। पिछले 88 साल से संयुक्त अरब अमीरात की सत्ता इसी परिवार के हाथों में हैं। परिवार की कमाई के कई जरिए हैं, जिनमें सरकारी डील, जमीनों की डीलिंग जैसे कई बड़े व्यवसाय शामिल हैं। इनकी कुल संपत्ति 95 बिलियन डॉलर है।

No comments:

Post a Comment