20 दिसंबर 2020 राशिफल: मकर, कर्क, सहित वृश्चिक राशि के जातक किसी से उलझनें से बचे, नुकसान पहुंच सकता है, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Sunday, December 20, 2020

20 दिसंबर 2020 राशिफल: मकर, कर्क, सहित वृश्चिक राशि के जातक किसी से उलझनें से बचे, नुकसान पहुंच सकता है, अन्य जानें अपना भाग्यफल

 


मेष राशि

आज का दिन इन जातकों के लिए बेहद शानदार रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। दिन मौजमस्ती में बीतेगा। व्यवसायियों को आज अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। काम का दबाव कम रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों का काफी मेहनत करनी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज कुछ परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। किसी से कर्ज ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। अकस्मात किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

मिथुन राशि
मित्रों से मुलाकात होगी। काम ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे। दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। योग, व्यायाम की ओर ध्यान देंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आपके जीवन में कुछ नयापन रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। अचल संपत्ति से जुड़े मतभेद दूर हो सकते हैं।

कर्क राशि
आज आपकाे अपने बर्ताव पर नियंत्रण रखना होगा। किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर कलह हो सकता है। आपका तनाव बढ़ेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी से रिश्तेदार से मिलने बाहर जा सकते हैं। अनावश्यक खर्च न करें।

सिंह राशि
अनजाना भय आपको प्रभावित कर सकता है। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। किसी मित्र को कर्ज दे सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपकी कुछ समस्याएं दूर होंगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। व्यवहार को संयमित रखना होगा। किसी बुजुर्ग के अनुभव का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

कन्या राशि
आज आपको कार्यों में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। संतानपक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। किसी काम में आपको लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिल सकती है। परिवार के कुछ विवाद दूर होंगे। आप आज बेहद खुश रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपको परिवार के लोगों से सलाह लेनी चाहिए।

तुला राशि
आज आपका कार्य मनोनुकूल होगा। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आपको किसी काम में लाभ होगा। नया काम आगे चलेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक राशि
व्यर्थ के विवाद से दूर रहे। आज दिनभर आलस्य बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे। बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। सगे संबंधियों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। फील्ड में काम करने वाले आज कुछ दिक्कत महसूस कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। परिवार की कुछ जरूरत पूरी करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। छात्र खुश रहेंगे। आज धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति महसूस करेंगे। दिनचर्या सामान्य रहेगी।

मकर राशि
आज आपकी स्पष्टवादिता से सभी प्रभावित होंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। महिला वर्ग से लाभ होगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य का लाभ मिलेगा। सत्संग में मन लगेगा।

कुंभ राशि
आज किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दिन की शुरूआत अच्छी होगी। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन आदि खरीद सकते हैं। घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्र वर्ग को आज कामयाबी मिल सकती है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सेहत पर असर पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। किसी कार्य में आपको नुकसान होने की आशंका है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। बिना वजह किसी विवाद में पड़ सकते हैं। तनाव ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

No comments:

Post a Comment