सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं - Newztezz

Breaking

Friday, November 20, 2020

सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं

 


कोलकाताः आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए शुक्रवार को पहले अर्घ्य के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य और देश वासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दिन सुबह सीएम ने ट्वीट किया। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।

ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा मैं छठ पूजा के पावन अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दे रही हूं। उन्होंने लिखा बंगाल, भारत और विश्व में सभी को छठ पूजा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

बता दें कि आज आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन है। शाम को सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जायेगा। इसलिए आज के दिन को संध्या अर्घ्य कहा जाता है। अगले दिन यानी की कल छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपने व्रत को तोड़ेंगी।

गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के चलते इस बार छठ पूजा में भीड़ इकठ्ठा होने की इजाजत नहीं है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घर में ही आस्था का महापर्व छठ पूजा घर में ही मना रहे हैं।

उधर कोलकाता के दो सबसे बड़ी झील रवींद्र सरोवर व सुभाष सरोवर में लोग इस बार छठ पूजा नहीं कर पायेंगे। बीते कल को सुप्रीम कोर्ट एवं कलकत्ता हाइकोर्ट दोनों ने ही इन सरोवरों में छठ पूजा के आयोजन पर रोक के फैसले को बरकरार रखा।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया कि इसे लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी व हाइकोर्ट के आदेश बहाल रहेंगे। इन दोनों सरोवरों में पूजा आयोजित नहीं की जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment