आज ही निपटा ले अपने काम कल यानि 26 नवबंर को है बैंक कर्मचारियों की हड़ताल - Newztezz

Breaking

Wednesday, November 25, 2020

आज ही निपटा ले अपने काम कल यानि 26 नवबंर को है बैंक कर्मचारियों की हड़ताल


नई दिल्लीः
 अगर आपको भी बैंक संबंधी कोई आवश्यक कार्य है, तो कल सबसे पहले उसे निपटा लें। वरना तीन दिनों तक आपका कार्य पूरा नहीं हो पायेगा। 26 नवंबर यानी गुरुवार को बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। उसके अगले दिन शुक्रवार को बैंक खुला रहेगा और फिर 28 को चौथे शनिवार के कारण बंद रहेगा। वहीं 29 नवंबर को रविवार है।

बता दें अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। हड़ताल का आह्वान केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ किया गया है। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की है।

हालांकि भारतीय मजदूर संघ ने इससे दूर रहने का फैसला किया है। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसेसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ ग्रामीण बैंक यूनियन ने बैंक प्रबंध्न ने सरकार को हड़ताल की नोटिस दी है। मानसून सत्र में लोकसभा ने तीन लेबर कोड को पास किया है।

इसमें सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनस के नाम पर 27 अधिनियमों को खारिज कर दिया गया है। विरोध कर रहे ट्रेड यूनियन का कहना है कि इन कानूनों को खारिज कर सरकार ने कॉर्पोरेट को फायदा पहुंचाने का काम किया है। AIBEA का कहना है कि नए कानून के तहत 75 प्रतिशत वर्कर्स को लेबर लॉ के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

उनके पास कोई कानूनी सुरक्षा नहीं होगी। नए कानूनों में इन श्रमिकों को किसी तरह का संरक्षण नहीं मिलेगा। एआईबीईए भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके सदस्यों में विभिन्न सार्वजनिक और पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों तथा कुछ विदेशी बैंकों के चार लाख कर्मचारी हैं।

No comments:

Post a Comment