21 नवंबर राशिफल: विरोधियों से रहें सतर्क, मिथुन, कुंभ सहित मीन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Saturday, November 21, 2020

21 नवंबर राशिफल: विरोधियों से रहें सतर्क, मिथुन, कुंभ सहित मीन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानें अपना भाग्यफल

shanidev-rashifal-24

 मेष राशि

आज किसी के साथ विवाद की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। अधिक काम की वजह से आपको थकान हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि
आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपरिचितों से दूरी बनाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मिथुन राशि
परिवार के सदस्यों के सहयोग से बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे, युवाओं को लाभ होगा। संतानपक्ष की समस्या दूर होगी। कैरियर से जुड़ी जानकारी हासिल होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। आज आप सकारात्मक रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत दूर होगी।

कर्क राशि
रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आपकाे किस्मत का साथ मिलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिल सकती है। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। तनाव दूर होगा।

सिंह राशि
विवाहितों के बीच आज कुछ मतभेद सामने आ सकते हैं। विवाद की स्थिति को टालने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण ऱखें। अधिक खर्च होने से चिंता बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी। कारोबार में उन्नति होगी। कुछ जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

कन्या राशि
आज आपको दफ्तर में अफसरों की सराहना मिलेगी। ऑफिस में सहयोगी का अच्छा व्यवहार रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ सूचना मिल सकती है। अपने खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। आपका काम तीव्र गति से चलेगा। अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखें। क्रोध से बचें। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी।

वृश्चिक राशि
छात्रों को आज कामयाबी मिलेगी। युवाओं को उनके परिश्रम का फल मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। खानपान का ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर में कुछ परेशानी हो सकती है। रिश्तेदारों से अप्रिय सूचना मिल सकती है।

धनु राशि
आपका कारोबार अच्छा रहेग। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अधिक भागदौड़ करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं।

मकर राशि
काम की अधिकता के चलते व्यवहार में रूखापन रहेगा। किसी से मतभेद हो सकते हैं। चेहरे में तनाव झलकेगा। जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। दफ्तर में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। बिना वजह खर्च न करें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। यात्रा को टाल दें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। युवाओं को लाभ होगा। विद्यार्थियों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। सेहत सुधरेगी।

मीन राशि
कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवार की सराहना होगी। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आज का दिन अच्छा गुजरेगा। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। बाहर जाते समय सावधान रहें।

No comments:

Post a Comment