15 नवंबर 2020 राशिफल: मकर, तुला, कुंभ राशि के जातकों के पैसों से संबंधित सभी काम होंगे पूरे, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Sunday, November 15, 2020

15 नवंबर 2020 राशिफल: मकर, तुला, कुंभ राशि के जातकों के पैसों से संबंधित सभी काम होंगे पूरे, अन्य जानें अपना भाग्यफल

rashifal%2B25%2Boct

 मेष राशि

आपके लिए आज का दिन कुछ उलझन वाला रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्य के पूरा होने में कुछ दिक्कत हो सकती है।

वृषभ राशि
आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारों के घर जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से सहायता मिलेगी। धन संबंधी कार्य पूरे होंगे। काराेबार की स्थिति ठीक रहेगी। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। नई सूचना मिलेगी।

मिथुन राशि
युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके कार्य आसानी से पूरे होगें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। कर्ज देने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कर्क राशि
आपको आज मित्रों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। अपने काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। लंबित मामले आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। परिवार के लोगों का सहयोग रहेगा। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। विवादों से दूर रहें। अनावश्यक खर्च न करें। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि
आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। किसी बड़ी समस्या के सुलझने से आपको शांति मिलेगी। परिवार के कुछ लोगों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। शत्रु आज शांत रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे।

कन्या राशि
परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी। आपकी समस्या का हल निकलेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। अपरिचित लोगों के सामने निजी चर्चा करने बचें। जोखिम न लें।

तुला राशि
आज दाम्पत्य जीवन खुशियाें से भरा रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। नई जानकारी हासिल होगी। युवाओं को कामयाबाी मिलेगी। धन संबंधी समस्या का हल होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपके लगभग कार्य पूरे होंगे। दफ्तर से मिली जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। किसी से विवाद या मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। बोलचाल में अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। व्यर्थ के विवादों को टालें।

धनु राशि
आज का दिन आपको सफलता दे सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके व्यवहार की सराहना होगी। जरूरतमंद की मदद करेंगे। वित्तीय निवेश से जुड़े फैसले फिलहाल न लें। यात्रा करते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि
किसी कार्य को पूरा करने में ढिलाई करना आपके लिए आज नुकसानदायक हो सकता है। अपने सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर लें। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। खुशखबरी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।

कुंभ राशि
परिवार के लोगों के साथ दिन बीतेगा। नई खुशखबरी मिलेगी। संतानपक्ष को लाभ होगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। सफलता मिलेगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। समस्याओं का हल निकलेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज मौजमस्ती का माहौल रहेगा। बुजुर्गों की सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मीन राशि
आज आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन झलक सकता है। किसी कार्य के नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। छात्रों की समस्याएं दूर होंगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे।

No comments:

Post a Comment