अब एंटरटेंमेंट की दुनिया में किस्मत आजमाएंगे धोनी, पत्नी साक्षी ने खोले राज - Newztezz

Breaking

Thursday, October 1, 2020

अब एंटरटेंमेंट की दुनिया में किस्मत आजमाएंगे धोनी, पत्नी साक्षी ने खोले राज


मुंबई। क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ चुके भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब मनोरंजन की दुनिया में अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं। वह बतौर निर्माता निर्देशक इंडस्ट्री के कदम रखेंगे। इस राज से उनकी पत्नी साक्षी ने पर्दा उठाया। साक्षी ने बताया कि उनके पति महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपना हुनर दिखाने का फैसला किया है। साक्षी के मुताबिक उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh धोनी) जल्द ही अब पौराणिक विज्ञान (mythological sci-fi web-series) वेब सीरीज पर काम करने जा रहे हैं। हालांकि इस खबर ने सबको चौंका दिया।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। साक्षी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा-‘हमें आपका प्यार और दुआएं चाहिए।’ साक्षी ने सोशल मीडिया पर बताया कि धोनी पौराणिक विज्ञान (mythological sci-fi web-series) वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं।

इस सीरिज के निर्माता वह खुद होगें। उन्होंने कहा कि यह सीरीज पौराणिक विज्ञान-फाई है। इस सीरिज की कहानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, यह एक अघोरी की कहानी है जो एक द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के बीच फंस गया है। इस दौरान वह अघोरी जिन-जिन राज से पर्दा उठाएगा उसके बाद कई मौजूदा विश्वास हमेशा के लिए बदल सकते हैं।

जल्द शुरू होगी शूटिंग

कहा जा रहा है कि बेव सीरिज पर बहुत बारीकी से काम किया जा रहा है। अभी इस सीरिज के लिए स्टार कास्ट की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि इस वेब सीरिज की शूटिंग कहां पर होगी,लेकिन जल्द ही इस पर भी फैसला हो जायेगा और सीरिज की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment