बिहार विधानसभा चुनाव: लालू प्रसाद यादव से नीतीश कुमार तक जानें कितने पढ़े है दिग्गज नेताओं के बेटे - Newztezz

Breaking

Saturday, October 17, 2020

बिहार विधानसभा चुनाव: लालू प्रसाद यादव से नीतीश कुमार तक जानें कितने पढ़े है दिग्गज नेताओं के बेटे

 


बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की तैयारियां जोरों शोरों पर है। सभी राजनीतिक पार्टियां इस वक्त चुनावी रैलियों की तैयारियों में जुटी हैं। नेताओं के बीच सियासी सरगर्मी और एक-दूसरे पर बयानबाजी का सिलसिला भी हो चला है। नेता-राजनेता जिलों वगैरह में जाकर अपनी सियासी रणनीति शुरू कर चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार के नेता शिक्षा को लेकर कितना जागरुक हैं और अपने बेटों को कितनी शिक्षा दी है। आज हम आपको राजनीति से जुड़े कुछ नेताओं के बेटों की शिक्षा के बारे मेें जिक्र करेंगे और बताएंगे कि वह कितना पढ़े लिखे हैं।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)
तेजस्वी प्रसाद यादव पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे हैं। इसके साथ ही, वह बिहार के विपक्षी नेता और सीएम फेस भी हैं। तेजस्वी यादव की एजुकेशन की बात करें तो तेजस्वी शिक्षा के मामले में थोड़े फीके हैं। उन्होंने महज 9वीं तक पढ़ाई की है। राजनीति में कदम रखने से पहले तेजस्वी यादव IPL के दिल्ली डेयरविल्स टीम का चार सालों तक हिस्सा रहे हैं, हालांकि उन्हें एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला है।

तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)
लालू यादव के बड़े सुपुत्र तेजप्रताप यादव लालू सरकार में हेल्थ मिनिस्टर की पोस्ट पर भी काम कर चुके हैं। वह हसनपुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।उनकी शिक्षा की बात करें तो वह 12वीं तक पढ़े हैं। हालांकि, इतनी कम पढ़ाई के बाद भी उन्हें स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई।

चिराग पासवान (Chirag Paswan)
चिराग पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। चिराग पासवान ने कंप्यूटर साइंस में अपनी पढ़ाई पूरी की है।इसके अलावा उन्होंने फैशन डिजाइनर का भी कोर्स किया है। राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। हालांकि, उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली है।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति से दूर दूर तक वास्ता नहीं हैं। वह राजनीति की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। निशांत ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में मेसरा से इंजीनियरिंग की है। निशांत का रूझान अध्यात्म की ओर भी बहुत है।

संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman)
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सुपुत्र संतोष कुमार सुमन ने खूब पढ़ाई लिखाई की है।संतोष कुमार पीएचडी डिग्री हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2000 में नेट की परीक्षा भी हासिल कर चुके हैं।

अर्जित शाश्वत (arijit shashwat)
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत भी पढ़ाई के मामले में काफी आगे हैं।उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है।

No comments:

Post a Comment