राशिफल 21 अक्टूबर 2020: कुंभ, तुला, मेष, कर्क राशि के जातको को मिलेगा भाग्य का साथ, अन्य जानें अपना हाल - Newztezz

Breaking

Wednesday, October 21, 2020

राशिफल 21 अक्टूबर 2020: कुंभ, तुला, मेष, कर्क राशि के जातको को मिलेगा भाग्य का साथ, अन्य जानें अपना हाल


मेष

आज आप सतर्क रहें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस समय में आपके ऊपर कुछ आरोप लग सकता है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। बिना कारण के यात्रा ना करें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

वृषभ

इस समय आपको किसी से मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपमें काफी जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। अब दूसरों की मदद करने के लिए प्रयास करेंगे। आपके परिवार के सदस्यों से भी किसी ने किसी प्रकार को लेकर विवाद हो पैदा हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज के दिन किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको शांति मिलेगी। आज के दिन आपको घर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बड़ों का आशीर्वाद लें। व्यवसाय अच्छा चलेगा। खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कर्क

आज के दिन आपके व्यवहार में हठीपन रहेगा। किसी रिश्तेदार से लंबे समय के बाद मिलना हो सकता है।आज के दिन आपको किसी रिश्तेदार या मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। अप्रत्याशित खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ सकता है। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। यात्रा को टालें। विवाद से बचने का प्रयास करें। अप्रिय सूचना मिल सकती है।

सिंह

आज के दिन गुस्से को नियंत्रित करें। विवाद होने की आशंका बनी हुई है। सेहत ठीक रहेगी।मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं । छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बेवजह खर्च न करें। नई योजना या फैसला लेते समय पहले बुजुर्गों की राय जरूर लें। मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा।

कन्या

आज का दिन अच्छा रहेगा। इस समय में आपको नए कार्यों की शुरुआत करने की योजना फलित होगी। आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इस समय में आपको किसी कारण नुकसान हो सकता है। व्यवसायी यात्रा पर जा सकते हैं। खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। संतानपक्ष की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।

तुला

आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप अपने लगभग सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। युवाओं को कॅरियर संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विवाद से बचने का प्रयास करें। आपकी किसी से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आज के दिन आपको अपने सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक

आज के दिन आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। पुरानी बीमारी उभरने की आशंका है। कारोबार अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी की बात से मन को ठेस लग सकती है। तनाव लेने से बचें। यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। खानपान का ध्यान रखें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

धनु

आज का दिन शानदार रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। फील्ड में काम करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। माता-पिता की सेवा करें। आज आप यात्रा को टालें। किसी काम में आलस्य न करें।

मकर

आज आपका दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ

मन में नकारात्मक भाव आने से आपका ध्यान गलत दिशा में जा सकता है। आज आप मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का कहना माने। किसी कार्य को न टालें। किसी से अनबन की आशंका है। तनाव हो सकता है। निवेश करते समय सतर्क रहें। छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मीन

आज आपको जोखिम से जुड़े कार्यों से दूूर रहना होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपका परिवार के साथ समय बिताना काफी शुभ फल देगा। छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लग पाएगा। अकस्मात नया खर्च सामने आने से बजट प्रभावित हो सकता है। धैर्य रखें। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment