Video: धोनी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए मुरली विजय, छक्का मारते ही गुम हो गई गेंद - Newztezz

Breaking

Friday, September 11, 2020

Video: धोनी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए मुरली विजय, छक्का मारते ही गुम हो गई गेंद


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल ने एक बार फिर चौके छक्के जड़ने की तैयारी में जुट गये हैं। महेंद्र सिंह धोनी की की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 19 सितंबर को अपना पहला मैच खेलने मैदान में उतरेगी। टीम का पहला मुकबला चार बार चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस से होगा। लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे धोनी की बल्लेबाजी देख कर कोई नहीं कह सकता कि वह क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं या फिर उन्होंने काफी समय से बल्ला नहीं उठाया। वह एक पेशेवर खिलाड़ी की तरह मैदान में खेले।

धोनी ने अभ्यास के दौरान एक ऐसा छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। इसका वीडियो चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेयर किया है। साथ ही टीम को अपनी चैम्पियनशिप पक्की होती दिख रही है। धोनी के इस जबर्दस्त शॉट को देखकर उनकी टीम के साथी मुरली विजय हैरान रह गये और उनके मुंह से अचानक निकल गया बॉल तो गुम हो गयी। मुरली विजय ने शॉट के बारे में कहा, ‘‘यह पावरफुल शॉट था। शानदार टाइमिंग रही है। बैट की स्पीड और स्विंग दोनों ही बेहद ही उम्दा हैं।’’

 

आपको बता दें कि धोनी इससे पहले भी नेट्स पर कई बार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आए हैं। उन्होंने पीयूष चावला की गेंद पर कई बार लंबे-लंबे शॉट्स लगाए थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने कुल 10,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा रहा। टेस्ट मैचों में धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं। इसी तरह से धोनी से पहले रोहित शर्मा का भी एक वीडियो वायरल हो चूका है जिसमें रोहित शर्मा ने 95 मिनट लंबा छक्का लगाया था। इसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर शेयर किया था।


No comments:

Post a Comment