नौकरियों के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, अधिकारियों को दिया ये सख्त आदेश - Newztezz

Breaking

Saturday, September 19, 2020

नौकरियों के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, अधिकारियों को दिया ये सख्त आदेश

 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों लगातार अधिकारियों के तबादले पर सख्त कार्रवाई कर रहे है। हाल ही में सीएम योगी ने कई अधिकारियों के तबादले किए है लेकिन अब योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों में भर्तियों पर भी बड़ा फैसला लिया है। दरअसल तमाम विभागों में ऐसे कई पद है जो खाली पड़े है। जिन्हें अब सीएम योगी ने भरने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों को सभी विभागों में रिक्त पदों के लिए तीन महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं, जिन लोगों की भर्ती होगी उन्हें महज 6 महीने में नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोकभवन में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम योगी ने रिक्त पदों का विवरण मांगा साथ ही भर्ती आयोगों और बोर्ड की बैठक का निर्णय लिया गया। सीएम योगी ने बैठक में कहा कि अब तक तीन लाख भर्तियों को पारदर्शी तरीके से किया गया है ऐसे ही अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाए और छह महीने में नियुक्ति पत्र भी बांटे जाए। जिस तरीके से उप्र लोक सेवा आयोग में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्तियां हुई है उसी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष भर्तियां बाकि विभागों में की जाए।

अधिकारी ने आगे बताया कि अब तक राज्य में बड़ी सरकारी भर्तियों में एक लाख 37 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हो चुकी है। इसके अलावा अध्यापकों की भर्ती भी तेजी से हो रही है अब तक हजारों अध्यापकों को नौकरी दी गई है। हालांकि योगी सरकार के भर्ती प्रक्रिया को तीन महीने में आरंभ करने के फैसले की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तारीफ की लेकिन साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज भी कंस दिया।

No comments:

Post a Comment