समलैंगिक प्यार को न समझा परिवार, तो घर से भाग लड़की ने की लड़की से शादी - Newztezz

Breaking

Wednesday, September 30, 2020

समलैंगिक प्यार को न समझा परिवार, तो घर से भाग लड़की ने की लड़की से शादी


समलैंगिक शादी (lesbian marriage) एक ऐसा रिश्ता है जिसे समाज कभी एक्सेप्ट नहीं कर पाता है। दो साल पहले तक भारतीय संविधान (Indian Constitution) में समलैंगिक शादी पर प्रतिबंध था जिसके तहत अगर कोई लड़का-लड़का या फिर लड़की-लड़की शादी करते हैं तो उन्हें 10 साल से लेकर उम्र कैद तक सजा हो सकती थी। हालांकि, दो साल पहले ही सेक्शन 377 यानि कि समलैंगिक शादी को अपराध की श्रेणी में लाए जाने वाले कानून को हटा दिया गया है। इसका मतलब ये है कि अब कोई लड़का-लड़का या लड़की-लड़की आपस में शादी कर सकते हैं। अब यह कानून अपराध नहीं हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर कोई सलमैंगिक शादी करता है तो क्या समाज उसे एक्सेप्ट करता है या नहीं। इसका उदाहरण कानपुर की दो लड़कियों का है, जिन्होंने हाल ही में समलैंगिक शादी की है।

लड़की-लड़की ने की शादी
दरअसल, कानपुर के बर्रा स्थित रहने वाली दो लड़कियों ने शादी आपस में शादी कर ली। दोनों लड़कियां पिछले एक हफ्ते से घर से लापता थीं। उनके घरवालों ने बर्रा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद वे शादी को जोड़े में बर्रा चौकी पहुंची जहां दोनों लड़कियों को इस तरह देख परिवारवालों के होश उड़ गए। लड़कियों का कहना है कि उन्होंने एक साल पहले ही एक दूसरे से शादी रचा ली थी।

परिवार ने किया भागने पर मजबूर
लड़कियों के मुताबिक, दोनों ने 25 अगस्त 2019 को आपस में शादी की थी जिसका पता दोनों के परिवार वालों को लग गया था। लड़कियों ने परिवारवालों से कहा था कि वे एक दूसरे पसंद करती हैं और साथ रहना चाहती हैं लेकिन परिवारवालों ने इसे नामंजूर कर दिया और विवाद बढ़ गया, जिसकी वजह से वह भागने पर मजबूर हो गई। दोनों में से एक की मां बर्रा चौकी पहुंची जहां उन्होंने दूसर लड़की पर भगाने का आरोप लगाया और जेवर-पैसे की चुराने का भी आरोप लगाया।

दूल्हा बनी लड़की हुई बेदखल
रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बर्रा चौकी इंचार्ज ने लड़कियों के फोन पर कॉल लगाया और चौकी बुलवाया। जहां दोनों गले में वरमाला पहन पहुंची। दोनों के इस हालत में देख परिवारवालों के बीच विवाद गहराता गया। वहीं, जो युवती दूल्हा बनी थी, उसे उसके परिवार वालों ने अपनाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब उनका बेटी से कोई वास्ता नहीं है। 22 सितंबर को एक अखबार में उसे परिवार से बेदखल करने का विज्ञापन भी प्रकाशित करा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment