साउथ चाइना सी पर चीन ने उतारे बमवर्षक विमान, वियतनाम ने भारत को दी सारी जानकारी - Newztezz

Breaking

Saturday, August 22, 2020

साउथ चाइना सी पर चीन ने उतारे बमवर्षक विमान, वियतनाम ने भारत को दी सारी जानकारी

LAC पर भारत और चीन का तनाव लगातार जारी है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ अब चीन वियतनाम के लिए भी संकट बन गया है। चीन ने वियतनाम से सटे हुए दक्षिण चीन सागर पर बमवर्षक तैनात किए है। जिसके चलते अब वियतनाम ने अपनी सारी परेशानी भारत को बताई है। दरअसल भारत में मौजूद वियतनाम के राजदूत फैम सन चाउ ने भारतीय विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला से मुलाकात की। इस दौरान वियतनाम के राजदूत ने विदेश सचिव को चीन की इस हरकत की जानकारी दी और भारत के रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में रुचि भी दिखाई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम के राजदूत ने इस बैठक में भारतीय विदेश सचिव हर्ष श्रृंगाल को चीन की वजह से दक्षिण चीन सागर में पैदा हो रहे तनाव की जानकारी दी। इस दौरन फैम सन चाउ ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ने में काफी रुचि दिखाई। फैन सन चाउ ने कहा कि चीन ने H-6J बॉम्बर को वूडी आइलैंड पर तैनात कर दिया है। यह जगह विवादित पैरासेल द्वीपों का एक हिस्सा है। जिस पर चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कब्जा किया हुआ है। चीन इस द्वीप पर इसलिए सेना को तैनात करना चाहता है क्योंकि वह दक्षिण चीन सागर में अमेरिका की बढ़ती गतिविधियों को आराम से रोक सके।

वहीं, दूसरी तरफ पैरासेल द्वीपों पर वियतनाम भी अपना हक बताता है इसी वजह से वियतनाम का कहना है कि चीन की इन हरकतों की वजह से विवादित जगह पर शांति की प्रक्रिया खत्म हो गई है। बता दे कि वियतनाम चाहता है कि दक्षिण चीन सागर विवाद पर भारत उसका साथ दें। इसके चलते वह भारत के साथ रणनीतिक संबंध और मजबूत करना चाहता है। इतना ही नहीं वह दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस भारत की तरफ से भागीदारी चाहता है लेकिन दूसरी तरफ चीन इस बात से चिढ़ जाता है कि भारत दक्षिण चीन सागर के विवाद में हस्तक्षेप कर रहा है।

बता दें कि अमेरिका की तरफ से भी चीन पर लगातार आरोप लगे है कि चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना अवैध कब्जा जमा रहा है। भारत का भी हमेशा से यही आरोप था। जिस वजह से भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन के इस कदम का विरोध किया है दोनों देशों का कहना है कि वह इंटरनेशनल वाटर्स में संयुक्त राष्ट्र के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। जिसे चीन को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment