
Oscars 2025: 97वें ऑस्कर अवार्ड्स (Oscars 2025) में भारतीय सिनेमा को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। इस साल कोई भारतीय फिल्म या फिल्ममेकर ऑस्कर नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सका। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ ब्रायन ऑस्कर को होस्ट कर रहे हैं। गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा जोनास के प्रोडक्शन में बनी इंडियन-अमेरिकन फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई थी थी, लेकिन इस फिल्म के हाथ कुछ नहीं आया है।
23 श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा
97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2025) में 23 श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रिअन ब्रॉडी ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता, जबकि फिल्म अनोरा के लिए मिकी मेडिसन ने बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया। इस साल सबसे ज्यादा 5 ऑस्कर अनोरा ने जीते, जिनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट एक्ट्रेस श्रेणियां शामिल हैं। वहीं, द ब्रूटलिस्ट को 3 ऑस्कर मिले।
ऑस्कर से चूकी अनुजा
फिल्म अनुजा एक 9 वर्षीय लड़की की कहानी है, जिसे अपनी बहन के साथ शिक्षा और फैक्टरी में काम करने के बीच चयन करना होता है। यह निर्णय उनके भविष्य को आकार देगा। फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (एसबीटी) के सहयोग से किया गया है, जो फिल्म निर्माता मीरा नायर के परिवार द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों के समर्थन में काम करती है। इस परियोजना में शाइन ग्लोबल और कृष्ण नाइक फिल्म्स भी शामिल हैं। हाल ही में, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस फिल्म में कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़कर इसे और प्रमोट किया।
भारत से जुड़ी अन्य फिल्में
अनुजा के अलावा, आई एम रेडी, वार्डन एक और फिल्म है जो भारत से जुड़ी हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का निर्देशन भारतीय मूल की अमेरिकी फिल्म निर्माता स्मृति मुंद्रा ने किया। हालांकि, यह फिल्म ऑस्कर जीतने में सफल नहीं हो पाई। इसके अलावा, भारत में समीक्षकों द्वारा सराही गई पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट को ऑस्कर में नामांकन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इन भारतीय फिल्मों को मिल चुका ऑस्कर
मदर इंडिया (1957): महबूब खान की यह फिल्म ऑस्कर में भारत की पहली एंट्री थी, लेकिन यह फेडरिको फेलिनी की नाइट्स ऑफ कैबिरिया से एक वोट से हार गई।
भानु अथैया (1983): रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी की कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्हें जॉन मोलो के साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन का पुरस्कार मिला।
सत्यजीत रे (1992): प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को ऑड्रे हेपबर्न ने अकादमी मानद पुरस्कार प्रदान किया।
सलाम बॉम्बे! (1989) और लगान (2001): मीरा नायर की सलाम बॉम्बे! और आमिर खान की लगान को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में नामांकन मिला।
स्लमडॉग मिलियनेयर (2008): इस फिल्म ने 8 ऑस्कर जीते, जिनमें रेसुल पूकुट्टी (बेस्ट साउंड मिक्सिंग), ए.आर. रहमान (बेस्ट ऑरिजनल स्कोर), और गुलजार (बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग) शामिल हैं।
आरआरआर (2023): फिल्म के गाने नाचो नाचो के लिए एम.एम. कीरावनी (संगीत) और चंद्रबोस (गीत) को ऑस्कर मिला।
द एलिफेंट व्हिस्परर्स (2023): कार्तिकी गोंसाल्वेस और गुनीत मोंगा को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर मिला।
No comments:
Post a Comment