ग्वालियर में व्हाइट टाइगर मीरा के शावक की मौत: दो दिन से नहीं खा रहा था खाना, इस बीमारी से गई जान - Newztezz

Breaking

Monday, March 3, 2025

ग्वालियर में व्हाइट टाइगर मीरा के शावक की मौत: दो दिन से नहीं खा रहा था खाना, इस बीमारी से गई जान

 


White Tiger Shavak Death: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान से एक और दुखद खबर सामने आई है। रविवार की सुबह सफेद टाइगर ‘मीरा’ के 6 माह के नर शावक ‘आदि’ की मौत हो गई। आदि न्यूरो डिसऑर्डर से पीड़ित था और उसने दो दिन से कुछ नहीं खाया था।

दो दिन पहले आया था शावक को बुखार

उद्यान के सूत्रों के मुताबिक आदि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। दो-तीन दिन पहले उसे बुखार आया था। इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। प्राणी उद्यान ने स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. संजय जादव और जबलपुर के वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. एके श्रीवास्तव की टीम बनाई। जो उसका इलाज कर रही थी।

प्राणी उद्यान के केयरटेकर गौरव परिहार ने बताया कि जांच में न्यूरो डिसऑर्डर की पुष्टि हुई। बीमारी के कारण शावक ने खाना-पीना भी बंद कर दिया था। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसने दम तोड़ दिया।

मीरा के एक शावक की दो साल पहले मौत हो चुकी

इससे पहले 21 अप्रैल 2023 को मीरा के एक मादा शावक की भी मौत हो चुकी है। आदि की मौत के बाद रविवार दोपहर वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से आदि का अंतिम संस्कार किया गया। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।
उद्यान में व्हाइट शावक की मौत से सन्नाटा पसरा है। उद्याग के कर्मचारी और उद्यान में आने वाले विजिटर्स दुखी हैं।

No comments:

Post a Comment