लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं क्योंकि सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है की गुड़ सिर्फ फायदा ही नहीं बल्कि नुकसान भी देता है। गुड़ में पोटैशियम, मैग्निशियम, कैलशियम, आईरन, फाइबर, विटामिन b6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस तरह से देखा जाए तो गुड़ को एक सुपर फूड कहा जाता है। गुड़ के अंदर आपको अच्छी मात्रा में सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। गुड़ सेहत के लिए वरदान भी होता है लेकिन अधिक सेवन नुकसान भी कर सकता है।
सेहत के लिए फायदेमंद है गुड़
अगर आपको जोड़ों के दर्द की परेशानी हो रही है तो गुड़ इसका सबसे अच्छा इलाज है। गुड़ में कैल्शियम होता है जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। गुड़ में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं।
कब खा सकते हैं गुड़
गुड़ के कई फायदे होते हैं लेकिन इसे खाने का सही समय होता है इसके बारे में जानना जरूरी है। आपको रोजाना दिन में खाना खाने के बाद गुड़ का थोड़ा सा सेवन करना चाहिए।आपको रात में सोने से पहले गुड़ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
सर्दियों में खाना है फायदेमंद
सर्दियों के मौसम में अगर आप गुड़ खा रहे हैं तो यह आपकी सेहत को दुरुस्त रखता है। अगर आपको थकान, कमजोरी, आलस महसूस हो रहा है तो गुड़ का सेवन शुरू कर देना चाहिए। यह आपके शरीर की एनर्जी को बूस्ट करता है और वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद है।
No comments:
Post a Comment