कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालात स्थिर, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में है भर्ती, जानिये पूरी रिपोर्ट - Newztezz

Breaking

Friday, January 6, 2023

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालात स्थिर, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में है भर्ती, जानिये पूरी रिपोर्ट


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने खराब स्वास्थ्य के कारण 3 जनवरी को यूपी में बीमार पड़ गयी थी। उसवक्त वो भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का साथ देने पहुंची थी। तभी उन्हें सांस लेने में थोड़ी असहजता महसूस हुई जिसके नाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी उन्हें फ़ौरन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले गयी। सोनिया गांधी महज 7 घंटे ही यात्रा में रह सकी जिसके बाद उन्होंने वहां से जाना उचित समझा। पहले भी उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल एडमिट करवाया गया है। सोनिया के फेफड़ो में इन्फेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 जनवरी से उनका इलाज जारी है।

सर गंगा अस्पताल के चेयरमन ने अपने ब्यान में सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि, ‘ सोनिया जी के वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी को जा रही है और उन्हें इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया है।’ अस्पताल में चेस्ट मेडिसीन विभाग के डॉक्टर अरूप बसु और उनकी पूरी टीम सोनिया गांधी के हेल्थ निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालात स्थिर और वो रिकवर भी तेज़ी से कर रही है। सोनिया गांधी से मिलने शुक्रवार को राहुल गांधी भी आये थे जिसके बाद वो भारत जोड़ो यात्रा के साथ वापिस रीज्वाइन हो गए। भारत जोड़ो यात्रा अब हरियाणा पहुंच चुकी है और बताया जा रहा है कि इसकी समाप्ति खुद सोनिया गांधी के हाथों होगी।

सोनिया गांधी कई बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुकी है। कर्नाटक में अपने बेटे राहुल गांधी के साथ उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई जिसमे राहुल गांधी अपनी माँ के जूते के फ़ीते बाँध रहा था। सोनिया गांधी कांग्रेस की बेहद ही अहम सदस्य है और उनकी रणनीति के चलते ही भारत जोड़ो यात्रा देशभर में शुरू हुई और अब अपने अंतिम दौर पर पहुँचने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा 2024 लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का एक अहम ट्रम्प कार्ड साबित होती दिखाई दे रही है क्योंकि पिछले 8 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस अब अपनी राजनीतीक सफर को गति देना चाहती है और यही वजह है कि भारत जोड़ो यात्रा काफी कारगर साबित हो रही है।

No comments:

Post a Comment