क्रिकेट पर बनी 5 फिल्में जिन्होंने तोड़े कामयाबी के सभी रिकॉर्ड, नंबर 3 को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड - Newztezz

Breaking

Tuesday, June 15, 2021

क्रिकेट पर बनी 5 फिल्में जिन्होंने तोड़े कामयाबी के सभी रिकॉर्ड, नंबर 3 को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड


क्रिकेट को भारत में कितना महत्व दिया जाता है यह बात किसी से छिपी नहीं है। टीम इंडिया जब किसी अन्य देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ न खेल रही हो तो वह घरेलू क्रिकेट में ही बिजी रहती है। लेकिन भारत में एक सबसे अच्छी चीज यह भी है कि यहां पर क्रिकेट की यादों को बॉलीवुड के जरिए भी लोग अपने जहन में बसाए रखते हैं। यही कारण है कि अभी तक क्रिकेट और क्रिकेटरों के जीवन पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं और इन फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार भी मिला। जानिए कौन सी हैं वो पांच फिल्में-

एम.एस.धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी :

यह फिल्म सन 2016 में बॉलीवुड निर्देशक नीरज पांडे ने बनाई थी। इस फिल्म में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी के जीवन के संघर्षों और उनकी कामयाबी को दिखाया गया था। धोनी के किरदार को फिल्मी पर्दे पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया था। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के बचपन से लेकर साल 2011 में भारतीय को वर्ल्डकप दिलाने तक के सफर को शानदार तरीके से दिखाया था। इसके साथ ही इस फिल्म में धोनी की प्रेम कहानी को भी दिखाया गया था। इस फिल्म में धोनी के पिता का किरदार अनुपम खेर ने निभाया था। आपको बता दें कि धोनी के पिता का असली नाम पान सिंह धोनी है। इस फिल्म में बॉलीवुड में अपार सफलता हासिल की थी।

काय पो छे!

क्रिकेट पर बनी फिल्मों में ‘काय पो चे’ का नाम भी काफी मशहूर है। क्योंकि यह फिल्म सन 2013 में चेतन भगत की किताब ‘3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित है। इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी को बखूबी दिखाया गया है। जिनमें से एक दोस्त यानी ‘सुशांत सिंह राजपूत’ के सकारात्मक पहलू को दिखाया गया है। दरअसल सुशांत इस फिल्म में एक गरीब बच्चे की मदद करते हुए दिखते हैं। जो कि एक क्रिकेट बनना चाहता है। सुशांत उसे कोचिंग भी देते हैं। लेकिन उसी दौरान वहां हिंदू-मुस्लिम दंगा भड़क जाता है और उन सब के बीच किस तरह से सुशांत उसे बचाते हैं और अंत में वह बच्चा एक सफल क्रिकेटर बनता है। सुशांत ने इस फिल्म में एक क्रिकेट कोच की भूमिका को निभाया है। यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

इकबाल

यह फिल्म भी क्रिकेट से ही ताल्लुक रखती है। सन 2005 में आई इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी को दर्शाया गया था। जो न तो सुनने में सक्षम था और न ही बोलने में। लेकिन फिर भी उसकी लगन और मेहनत ने उसे एक दिन सफल गेंदबाज बनाया और टीम इंडिया में उसे जगह भी दिलाई। इस फिल्म में उस लड़के की भूमिका एक्टर श्रेयस तलपड़े ने निभाई थी। वहीं जाने माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने उसके कोच की भूमिका अदा की थी। यही नहीं इस फिल्म में भारत को पहला विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। वहीं नागेश कुकुनूर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

जन्नत

क्रिकेट पर बनी फिल्मों में सन 2008 में आई फिल्म जन्नत को सबसे शानदार फिल्म माना जाता है। क्योंकि इस फिल्म ने क्रिकेट में खेल के अलावा एक दूसरे पहलू को भी दर्शकों के सामने रखा था। इस फिल्म में यह दिखाया गया था कि किस तरह से क्रिकेट के खेल में सट्टेबाजी फैली हुई है। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बनी एक शानदार फिल्म थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने एक बुकी का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी लोगों की जुबान पर काफी दिनों तक चढ़े रहे थे।

लगान

सन 2001 में आई क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म को सबसे ऊपर रखा जाता है। क्योंकि इस फिल्म में क्रिकेट के उस रूप को दर्शकों के सामने रखा था जो कई साल पहले देखने को मिलता था। यह फिल्म आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म में यह दिखाया गया था कि किस तरह से भारत के किसान अंग्रेजों से अपना लगान माफ कराने के लिए उनके साथ क्रिकेट खेलने को राजी होते हैं। जिसमें किसानों की बनी क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आमिर खान ने भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उस समय के भारत को दिखाया गया है, जब वह गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। इस फिल्म को इसकी शानदार कहानी के लिए ऑस्कर के लिए नामित भी किया गया था।

इन 5 फिल्मों में आपकी फेवरेट कौन-सी है, कमेंट करके जरुर बताएं?

No comments:

Post a Comment