इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे महेन्द्र सिंह धोनी, इस वजह से नही बन पाई थी जोड़ी - Newztezz

Breaking

Thursday, January 14, 2021

इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे महेन्द्र सिंह धोनी, इस वजह से नही बन पाई थी जोड़ी


Dhoni Raai Laxmi Story

Dhoni Raai Laxmi Story: क्रिकेट और सिनेमा का चोली—दामन का साथ रहा है। इसलिए एक खिलाड़ी और एक हसीना की प्रेम कहानी के किस्से आते रहते हैं। क्योंकि क्रिकेट और सिनेमा जगत की दुनिया का रिश्ता काफी पुराना है। दौर चाहे कोई भी क्यों न हो एक खिलाड़ी और एक हसीना की प्रेम कहानी चर्चा में रहती ही है। खिलाड़ी और हसीना के बीच प्यार होना आम बात है। ऐसी जोड़ियों के समाने सरहदें व समाज की बेड़ियों का कोई मायने नहीं रह जाता। हालांकि इतनी बगावत के बावजूद आज इन जोड़ियों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको क्रिकेट की दुनिया के महारथी महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बताएंगे जो एक हसीना के प्यार में दीवाने हो गए थे। (Dhoni Raai Laxmi Story)

Dhoni Raai Laxmi Story

अभिनेत्री और मॉडल राय लक्ष्मी ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अच्छा नाम कमाया है। राय लक्ष्मी को फिल्म ‘जूली 2’ से बॉलीवुड में अलग पहचान मिली। एक दौर था जब राय लक्ष्मी भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड के नाम से जानी जाती थीं। जानकारों के मुताबिक 2008 में आईपीएल के दौरान राय लक्ष्मी और धोनी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन जब साल 2016 में धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी’ रिलीज हुई, तब पहली बार अपने रिश्ते को लेकर लक्ष्मी ने बयान दिया था। (Dhoni Raai Laxmi Story)

Dhoni Raai Laxmi Story

उन्होंने कहा था कि लोग बे वजह मेरे पास्ट के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जबकि धोनी और मैं अब अपनी जिन्दगी में काफी आगे जा चुके हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी वहीं अटके हुए हैं। इस बात को अब 8 साल बीत चुके हैं। बताते चलें कि लक्ष्मी के अनुसार वो उस वक्त टीम की ब्रांड एम्बेसेडर थीं। लक्ष्मी ने आगे कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा थे जिस वजह से हम काफी समय तक एक साथ रहे। इस दौरान हम दोनों ने कभी भी एक-दूसरे से किसी भी तरह का कमिटमेंट नहीं किया न ही शादी के बारे में कोई बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक धब्बे की तरह है, जो लंबे समय तक चर्चाओं में रहेगा। (Dhoni Raai Laxmi Story)

source- sportsgaliyara.com

No comments:

Post a Comment