8 जनवरी 2021 राशिफल: मेष और कर्क राशि के जातकों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Friday, January 8, 2021

8 जनवरी 2021 राशिफल: मेष और कर्क राशि के जातकों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, अन्य जानें अपना भाग्यफल

ma%2Blaxmi

 मेष राशि

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कारोबार में उन्नति होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। सलाह देने से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा।

वृषभ राशि
अपरिचित लोगों से दूरी बना रखें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी अनुभवी की सलाह से आपको लाभ होगा। आप आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होंगे। पूजापाठ में मन लगेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। आपको धन लाभ हो सकता है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आज ज्यादा व्यवस्तता होने के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

मिथुन राशि
आज आपका किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर अनबन की आशंका है। आप दिनभर तनावग्रस्त रहेंगे। दफ्तर के कार्य पूरे कर पाएंगे। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। नए काम को शुरू करने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खर्च अधिक होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।वाणी पर संयम रखना होगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। परेशानी दूर होगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। साझेदारों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। उपहार खरीदेंगे। दफ्तर की जिम्मेदारी समय पूरी होगी। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करना होगा। पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में उन्नति होगी। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि
नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आज किसी को कर्ज न दें। किसी से विवाद हो सकता है। तनाव बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे। आज घूमने जा सकते हैं। युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। बड़े-बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जमीन या मकान लेने का प्लान बना सकते हैं। जरूरी फैसले अपने परिवार वालों की रजामंदी से करें।

कन्या राशि
आज आपको काफी सतर्क रहना होगा। अनजान लोगों के सामने निजी चर्चा करने से बचें। आपको किसी विरोधी से नुकसान हो सकता है। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। आपको दफ्तर के अलावा परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी करनी पड़ेगी। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। किसी रिश्तेदार से विवाद दूर हो सकते हैं। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आपकी सराहना होगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। छात्रों की समस्या दूर होगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। पूजापाठ में मन लगेगा।

तुला राशि
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपकी दिनचर्या में परिवर्तन होगा। सेहत में सुधार दिखेगा। बुजुर्गों की अनुभव आपको लाभ देंगे। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपकी बड़ी चिंता दूर होगा। आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। दान-पुण्य के कार्य करेंगे। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। अनावश्यक खर्च करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि
किसी से मनमुटाव की नौबत आ सकती है। विरोधी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र कर सकते हैं। आध्यात्मिक उन्नति होगी। यात्रा पर जाएंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर में कार्य करने के दौरान कुछ दिक्कत हो सकती है। विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। प्रसन्न रहेंगे। नया काम लाभ देगा। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से कुछ परेशानी हो सकती है। बुजुर्गों की तबियत बिगड़ने की आशंका है।

धनु राशि
आज आपको किसी कानूनी मामले का सामना करना पड़ सकता है। अचानक किसी से विवाद होने की आशंका है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। अकारण कोई आपसे उलझ सकता है। परिवार का माहौल कुछ तनाव से भरा रहेगा। युवाओं का कैरियर बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। काम ज्यादा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। नया काम आगे बढ़ेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी।

मकर राशि
बुरी संगति से दूर रहें। आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के बड़ों की सलाह से आपका लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके कार्य समय पर पूरे होने की संभावना है। ज्यादा तनाव न लें। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। दफ्तर के कार्य आसानी से होंगे। आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सामाजिक जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विवाहितों के बीच प्यार बना रहेगा। एक दूसरे को सरप्राइज दे सकते हैं। युवाओं को लाभ होगा।

कुंभ राशि
अनजान लोगों से दूर रहें। अपनी गोपनीय बात हर किसी को न बताएं। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। परिवार की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। किसी काम से यात्रा पर जाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। सगे संबंधियों से भेंट होगी। मतभेद दूर हो सकते हैं। आप खुश रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे।आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें उभर सकती हैं। इलाज में ज्यादा खर्ज होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। प्रभु की आराधना से शांति मिलेगी। बातचीत करते समय सतर्क रहें।

मीन राशि
शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा। आपको सावधान रहना होगा। किसी निवेश में घाटा हो सकता है। किसी जरूरी कागजात पर दस्तखत करते समय पूरी सतर्कता बरतें। अपनों का साथ मिलेगा। अनजान लोगों से लेनदेन न करें। आज यात्रा को टालें। पैतृक संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा का दिन अच्छा रहेगा। सहयोगियों के साथ मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार रहेगा। ज्यादा खर्च न करें। आपको किसी की बातों से ठेस लग सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

No comments:

Post a Comment