7 जनवरी 2021 राशिफल: वृषभ, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Thursday, January 7, 2021

7 जनवरी 2021 राशिफल: वृषभ, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ, अन्य जानें अपना भाग्यफल

 vishnu%2Bji%2Bki%2Bkripa

मेष राशि

विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के विवाद में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। धनलाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है। चिंता व तनाव रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि
कानूनी मदद समय पर प्राप्त होगी। कार्य को लेकर बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ने की आशंका है। यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि काम सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि
चोट व दुर्घटना आदि से बड़ा नुकसान हो सकता है। शत्रुओं पर नजर रखें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई जरूरी वस्तु नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। अनर्गल बातों पर ध्यान न दें।

कर्क राशि
किसी तीर्थस्थान के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। किसी कार्य में जल्दबाजी न करें। उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवेक का इस्तेमाल करें। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। आज व्यस्तता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

सिंह राशि
कार्यस्थल पर सुधार होगा। आपकी योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर आपकी पूछ-परख रहेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। कारोबार ठीक चलेगा। फायदे के अवसर हाथ आएंगे।विवादों में न पड़ें। जोखिम न लें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से तनाव हो सकता है। आमदनी बनी रहेगी।

कन्या राशि
नए अनुबंध हो सकते हैं। रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर आएं आएंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। पूजापाठ में रुचि बढ़ेगी।। सत्संग का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी। काम में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बुरे व्यसनों से हानि होगी। विद्यार्थियों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।

तुला राशि
किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अचानक नए सामने आएंगे। प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम के कार्यों को टालने का प्रयास करें। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। नए सौदे हो सकते हैं। नौकरी बदलने पर विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार काे आगे बढ़ाने की योजना सफल होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्य न करें। बुजुर्गों को परेशानी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन बेहतर है। कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी काे उपहार दे सकते हैं। जुआ, लाटरी, नशापान से बचें। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी। युवाओं को काम मिलेगा। परेशानी दूर होगी। फिलहाल निवेश को टालें। अपने विरोधियों से सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। नया कार्य करने के लिए समय अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि
घर में रिश्तेदार का आगमन होगा। खर्च ज्यादा हो सकता है।शुभ सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी बुद्धिजीवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद की स्थिति से दूर रहें। जोखिम वाले कार्यों में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। अपरिचित की बातों का भरोसा न करें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।

मकर राशि
पास की यात्रा लाभदायक रहेगी। धन संबंधी कठिनाई दूर करने के प्रयास सफल होंगे। सेहत का ध्यान रखें। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपका समय अनुकूल है। आमदनी में वृद्धि होगी। काफी दिनों से रुके कार्य बनेंगे। परिवार में आपकी सराहना होगी। जोखिम उठाने की कोशिश कर सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। समय पर कार्य पूरा करने का प्रयास करें। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। अनुशासित रहने का प्रयास करें।

कुंभ राशि
किसी रिश्तेदार के यहां से अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकते हैं। व्यवहार में कुछ तल्खी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार की शांति बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज ज्यादा खर्च होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है। तनावग्रस्त रहेंगे। कर्ज की रकम वापस फिलहाल नहीं मिल पाएगी। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

मीन राशि
घूमने जाने की योजना बनेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। ज्यादा भागदौड़ के कारण थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। नए लोगों से मिलना होगा। आप अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरा कर पाएंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है।

No comments:

Post a Comment