6 जनवरी 2021 राशिफल: , इन 2 राशि के जातकों का दिन अच्छा नही बीतेगा, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Wednesday, January 6, 2021

6 जनवरी 2021 राशिफल: , इन 2 राशि के जातकों का दिन अच्छा नही बीतेगा, अन्य जानें अपना भाग्यफल

Horoscope-daily23

मेष

इस रााशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। ज्यादातर कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ दुखद खबर मिल सकती है। बाहर जाते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ
आज आपका दिन सुखद रहेगा। कई लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपके कार्य मनोनुकूल होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। परिजनों से मधुरता रहेगी। दंपत्ति परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज आपका खर्च ज्यादा हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। शत्रुओं की गतिविधियों पर नजर रखें। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आप सत्संग का लाभ मिलेगा। बुजुर्गों की तबियत कुछ खराब हो सकती है।

मिथुन
आज आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। ऑफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आपको आज उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। किसी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने के कारण तनावरहित महसूस करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। रिश्तेदारों से चर्चा हो सकती है। धन लाभ होगा।

कर्क
आज घर-परिवार में कुछ आयोजन हो सकता है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। थकान महसूस करेंगे। सेहत में सुधार दिखेगा। आप आज प्रसन्न रहेंगे। बिना वजह खर्च न करें। पूजापाठ में मन लगेगा। विवाद दूर होंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। आपको आध्यात्मिक लाभ होगा। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी। आज तनावरहित महसूस करेंगे। ऑफिस के सहयोगियों की मदद मिलेगी। युवाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है। मित्रों की मदद से कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह
आज मानसिक व्यग्रता रहेगी। आपके कई कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा। काम पर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। खानपान का ध्यान रखें। आज सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ उलझन हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको अशुभ सूचना मिल सकती है।

कन्या
अपरिचित लोगों की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। आप अपने व्यवहार में उग्रता न लाएं। गुस्से को नियंत्रित करना होगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। लेनदेन करते समय पूरी जानकारी हासिल कर लें। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। किसी को सलाह देने से बचें। जोखिम वाले कार्य कर सकते हैं। आलस्य न करें। काम ज्यादा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

तुला
किसी से अनबन की नौबत आ सकती है। कारोबार के सिलसिले में ऋण ले सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। दंपत्ति खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें। अपनी निजी बात किसी को न बताएं। सार्वजनिक जगहों पर जरूरी चर्चा न करें। सामाजिक जनों से मुलाकात होगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। आपका दिन मिला जुला रहेगा। किसी मित्र से कुछ दुखद खबर मिल सकती है। खानपान का ध्यान रखें। अपने कार्य समय पर पूरा करना का प्रयास करें।

वृश्चिक
आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से पूर्व के विवाद दूर होंगे। आप खुश रहेंगे। अपने बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्य आगे बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। किसी अनुभवी की सलाह से आपको लाभ होगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखना होगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आज खर्च ज्यादा होगा। बजट प्रभावित हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। ऋण से मुक्ति मिल सकती है। वाहन आदि खरीदने का प्लान बनाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे।

धनु
सेहत को सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य के सिलसिले में रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। धन लाभ होने की संभावना है। अचानक किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज जरूरी फैसले टालने का प्रयास करें। छात्रों को परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा को आज पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।

मकर
आज आप लगभग सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवहार में परिवर्तन महसूस करेंगे। लोगों की मदद कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी से मतभेद दूर होने की संभावना है। प्रभु की आराधना करेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। फील्ड में काम करने वालों के लिए आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। जोखिम न लें।

कुंभ
आपकी आज मित्रों या सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। अपरिचित लोगों से दूर रहें। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। परिवार सहित घूमने जाएंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। छात्र वर्ग को कामयाबी मिलेगी। किसी की सेहत बिगड़ने से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आज जरूरी फैसले ले सकते हैं। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

मीन
आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आपकी परेशानी कम होगी। तनावमुक्त महसूस करेंगे। व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। आपका मन प्रभु की आराधना में लगेगा। देर रात तक कार्य न करें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा को फिलहाल स्थानांतरण या पदोन्नति की सूचना नहीं मिलेगी। आपकाे खुशखबरी मिल सकती है। किसी मित्र के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

No comments:

Post a Comment