5 जनवरी 2021 राशिफल: इन 4 राशि के जातक पूजा-पाठ में लगाएं मन, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Tuesday, January 5, 2021

5 जनवरी 2021 राशिफल: इन 4 राशि के जातक पूजा-पाठ में लगाएं मन, अन्य जानें अपना भाग्यफल

rashifal%2Blord%2Bhanuman%2Bji1

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका धर्म-कर्म में मन लगेगा। परिवार सहित मंदिर-देवालय दर्शन के लिए जाएंगे। आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होने की संभावना है। कारोबार को लेकर यात्रा पर जाएंगे। विद्यार्थियों काे कड़ी मेहनत करनी होगी। अपरिचित लोगों के सामने गोपनीय चर्चा करने से बचें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। विरोधी शांत रहेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी।

वृषभ राशि
आज किसी से अनबन होने की आशंका है। परिवार का माहौल कुछ तनावभरा रहेगा। जोखिम वाले कार्य करते समय बेहद सतर्क रहें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बिना वजह किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वद लेकर निकले। आपकी सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा। आज काफी व्यस्तता होने के चलते थकान महसूस करेंगे। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को कैरियर संंबंधी जानकारी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपको कई प्रकार की जिम्मेदारी निभानी होगी। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। परिवार की जरुरतें पूरी करेंगे। ज्यादातर कार्य आपके पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा का आज किसी से विवाद हो सकता है। तनाव में आ सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नुकसान हो सकता है। नए काम ठीक चलेगा। कारोबार की दिक्कतें दूर होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। बोलचाल के दौरान सावधान रहें।

कर्क राशि
आज आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आपकी दिक्कतें दूर होंगी। कार्य में उन्नति होगी। किसी मित्र की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। किसी रिश्तेदार से भेंट होगी। नई जानकारी मिलेगी। आपको सत्संग का लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। बजट पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।

सिंह राशि
आज आज मानसिक रूप से बेहद शांत रहेंगे। किसी बड़ी जिम्मेदारी के पूरा होने के कारण आप बेहद खुश रहेंगे। दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। आपकाे आध्यात्मिक लाभ होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सगे संबंधियों के साथ चर्चा हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि
आज अपने व्यवहार से आप सभी का दिल जीत लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आपको दूसरे शहर भी जाना पड़ सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। लेकिन दूसरे खर्च के कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। अचानक किसी से विवाद भी होने की आशंका है। बिना मांगें किसी को सलाह न दें। आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। कानूनी मामले स्थिर रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि
आज आपकी मुलाकात किसी बुद्धिजीवी से होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा। काम का दबाव कम रहेगा। समय पर सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। उधार से मुक्ति मिलेगी। निजी चर्चा करते समय बेहद सावधान रहें। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। बुजुर्गों के सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। आपका काम आगे बढ़ेगा। जरूरी खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। विवाहितों को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि
आज किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। किसी मारपीट की नौबत आ सकती है। तनाव में रहेंगे। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने में असमर्थता महसूस कर सकते हैं। जोखिम वाले कार्य से दूर रहें। चोट लगने की आशंका है। खर्च ज्यादा होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आपका कारोबार सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आलस्य करने से बचें।

धनु राशि
आज आपके कार्य मनमाफिक होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। नया काम मिल सकता है। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आपको जरूरी जानकारी हासिल होगी।आज आप प्रसन्न रहेंगे। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना हैं। कर्ज चुकाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको सत्संग का लाभ मिलेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी परेशानी दूर होगी। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।

मकर राशि
आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। असावधानी रखने से बड़ा नुकसान हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा। दफ्तर की जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आज थकान महसूस करेंगे। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नए कारोबारी संबंध बनेंगे। आप आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। खर्च कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। अचानक कहीं जाना पड़ता है।

कुंभ राशि
आपका दिन आज शानदार रहेगा। आपको कुछ बड़ा लाभ हो सकता है। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। स्वभाव में परिवर्तन महसूस करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य आगे बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति होगी। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। लेनदेन करते समय बेहद सतर्क रहें। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। आपको आध्यात्मिक लाभ होगा। कर्ज चुका सकते हैं। सगे संबंधियों से चर्चा होगी। किसी से मतभेद सुलझेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि
आज आप मानसिक रूप परेशान रहेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक स्थिति कुछ उलझनों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूरे होने में संदेह है। नकारात्मकता हावी रहेगी। आपको प्रभु की आराधना में मन लगाना चाहिए। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी काम से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों को लाभ होगा। देर रात तक कार्य करने से बचें। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। जोखिम न लें। आलस्य न करें। बिना वजह किसी की मदद कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment