कार खरीदने का सुनहरा मौका, Honda दे रहा है 2.5 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट - Newztezz

Breaking

Sunday, December 6, 2020

कार खरीदने का सुनहरा मौका, Honda दे रहा है 2.5 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट


नई दिल्ली।
 साल का आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में कंपनियों के सामने गाड़ियों के स्टॉक को निपटाने का वक्त आ गया है। वहीं होंडा कार्स इंडिया ने इयर एंड सेल की घोषणा कर दी है। कंपनी इस सेल में कारों की खरीद पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में होंडा की गाड़ियों को इस महीने 2.5 लाख रुपए तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी होंडा अमेज से लेकर, जैज़, डब्ल्यूआर-वी और यहां तक की नई होंडा सिटी की कारों पर 30 हजार से लेकर 2.5 लाख तक के फायदे और छूट दे रही है। यहां हम आपको बता रहे कि किस मॉडल पर कितना चल रही है छूट।

होंडा अमेज पर 40,000 तक की है छूट

कंपनी होंडा अमेज मॉडल पर कुल 37 हजार रुपए तक का कैश बेनिफिट्स और डिस्काउंट दे रही है। पेट्रोल और डीजल वाली इस कार के सभी मॉडल्स पर कंपनी दो साल की अतिरिक्त वारंटी (जिसकी कीमत 12,000 रुपए है) फ्री में दे रही है। इसके अतिरिक्त 15 हजार रुपए का नकद छूट दिया जा रहा है। वहीं अगर खरीदार पुरानी कार एक्सचेंज करता है तो 10 हजार तक का और फायदा दिया जाएगा। इसी तरह कार के स्पेशल एडिशन पर 22 हजार और एक्सक्लूसिव एडिशन पर 27 हजार रुपए तक आप बचा सकते हैं।

न्यू होंडा सिटी पर 30,000 तक की छूट

इसी वर्ष कंपनी ने होंडा सिटी का 5वीं जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। इस कार को आप 30 हजार तक सस्ते में खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस कार पर 30 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस देने की घोषणा की गई है। कंपनी इस छूट का फायदा कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट्स पर दे रही है।

होंडा डब्ल्यूआर-वी पर 40,000 तक की छूट

कंपनी होंडा WR-V मॉडल पर 40 हजार रुपए तक की छूट दे रही है। कंपनी इस कार के मॉडल पर 25 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसी तरह कार के एक्सक्लूसिव एडिशन पर ग्राहकों को 25 हजार रुपए तक की छूट दी जाएगी।

होंडा जैज़ पर 40,000 तक की छूट

इसी तरह अगर आप होंडा जैज़ कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इस पर 40 हजार रुपए तक बचा सकते हैं। लेकिन यह छूट केवल कार के पेट्रोल मॉडल पर ही दी जा रही है। कंपनी ने इस मॉडल पर 15 हजार रुपए एक्सचेंज बोनस और 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है।

होंडा सिविक पर 2.5 लाख तक की छूट

होंडा की इस मॉडल की कार पर सबसे ज्यादा 2.5 लाख रुपए तक की छूट चल रही है। हालांकि छूट केवल होंडा सिटी के डीजल वेरियंट पर दी जा रही है। जबकि कार के पेट्रोल मॉडल पर 1 लाख रुपए तक बचाया जा सकता है। बताते चलें कि कार की रेंज 17.93 लाख रुपए से शुरू होकर 22.34 लाख रुपए तक है।

No comments:

Post a Comment