पालघर में मिली दुनिया की उड़ने वाली मछली, एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं लोग - Newztezz

Breaking

Wednesday, December 9, 2020

पालघर में मिली दुनिया की उड़ने वाली मछली, एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं लोग


मुंबई।
 पशू, पक्षी, मछलियों की दुनिया निराली है। कुछ विशेष प्रजाति के जीव मिल जाते हैं तो देखने वाले हैरानी भरी नजरों से देखते हैं। महाराष्ट्र में मुंबई से सटे पालघर में एक उड़ने वाली मछली मिली हैं। पालघर में वाढ़वन गांव के पास समुद्र में उड़ने वाली मछली को एक मछुआरे ने पकड़ा है। यहां के लोग उड़ने वाली मछली को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। मछली को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मछली के जानकारों का कहना है कि ये मछली अंडमान निकोबार और बंगाल की खाड़ी के समुद्र तट के आसपास पाई जाती है। ये मछली शिकार होने से बचने के लिए उड़ जाती है और फिर समुद्र में वापस आ जाती है। यह मछली कुछ मीटर तक ही उड़ने में सक्षम हैं।

पालघर में उड़ने वाली इस मछली को पकड़ने वाले मछुआरे प्रदीप पाटिल काफी उत्साहित हैं।

प्रदीप पाटिल ने बताया कि समुद्र में जाल डाला था। जिसमें ये मछली फंस गई। प्रदीप ने बताया कि मैने इसे जिंदा देखा था लेकिन घर ले जाते वक्त ये मर गई। इससे पहले मैंने ऐसी मछली नहीं देखी थी. मेरे ऊपर भगवान की कृपा है इसलिए मुझे ऐसी मछली मिली। उड़ने वाली मछली के बारे में विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव जाधव बताते हैं कि अंडमान निकोबार और बंगाल के समुद्र के किनारों के आसपास उड़ने वाली मछलियां पाई जाती हैं।

जब कोई इसका शिकार करने की कोशिश करता है तो ये उड़ जाती है। इस उड़ने वाली मछली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। लोग उड़ने वाली मछली की एक झलक पाने को बेताब हैं। इस मछली के पंख को लेकर लोग मान रहे हैं कि यह मछली तैरने के साथ हवा में कुछ दूर तक अवश्य उड़ती होगी।

No comments:

Post a Comment