घर में कभी ना करें ऐसी गलतियां, परिवार में आए दिन होता है क्लेश - Newztezz

Breaking

Monday, December 14, 2020

घर में कभी ना करें ऐसी गलतियां, परिवार में आए दिन होता है क्लेश


घर
 में अगर वास्तु दोष हो तो परिवार में तनाव बना रहता है, जिन्हे वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों की मदद से दूर किया जा सकता है। इन असरदार उपायों की मदद से आप गृह क्लेश को दूर को दूर कर सकते हैं। इससे घर में सुख और शांति बढ़ेगी।

आमने-सामने न लगाएं देवी-देवताओं की तस्वीरें
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी देवी देवताओं की तस्वीरें ठीक आमने-सामने नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में क्लेश बढ़ता है। वहीं घर में एक से ज्यादा देवी देवताओं की तस्वीरें लगाना भी अशुभ माना गया है, ऐसा करने से घर के सदस्यों में झगड़ा बढ़ता है।

घर में न लगाएं युद्ध की तस्वीर
घर में रामायण, महाभारत, युद्ध और उल्लू की तस्वीरें न लगाएं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में विवाद बढ़ता है। जिससे गृह क्लेश बना रहा है।

न लगाएं ऐसी तस्वीरें
घर में हिंसक पशुओं की तस्वीरें लगाने से बचे, शेर, चीता जैसे हिंसक पशुओं की तस्वीरें गलती से भी न लगाए। ऐसी तस्वीरें भी घर के शांत माहौल के लिए सही नहीं होती हैं। घर के सदस्यों में विवाद बढ़ता है।

बिखरे जूते चप्पल और कपड़े
अक्सर देखा गया है कि, लोग अपने घरों जूते, चप्पल घर में इधर-उधर रख देते हैं। इसे वास्तु विज्ञान में शुभ नहीं माना गया है। ऐसा करने से धन की बर्बादी और करियर ग्राफ में उतार चाड़व आते हैं। इसलिए अपने कपड़े और जूतों को हमेशा व्यस्थित ढंग से रखे और उसे अलमारी में ही रखें।

बिजली के खराब उपकरण
घर के सभी कोनों में जरूर लाइट की व्यवस्था जरूर रखें, घर में अगर कोई बल्ब ख़राब हो गया है तो उसे तुरंत बदल दें। वहीं बिजली से सम्बंधित अगर कोई उपकरण ख़राब है तो उसे ठीक करवाएं न कि उसे घर में रखें। इससे घर में तनाव बढ़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव बच्चों पर भी पड़ता है।

No comments:

Post a Comment