15 दिसंबर 2020 राशिफल: कुंभ, मीन सहित मिथुन राशि के जातकों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Tuesday, December 15, 2020

15 दिसंबर 2020 राशिफल: कुंभ, मीन सहित मिथुन राशि के जातकों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, अन्य जानें अपना भाग्यफल

rashifal%2Blord%2Bhanuman%2Bji1

मेष राशि

जातकों को आज नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपके सहयोगियों के साथ कुछ उलझन बढ़ेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेग। शत्रु हावी हो सकते हैं।

वृषभ राशि
आज विरोधियों से सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा को स्थानांतण की सूचना मिल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज कामयाबी मिल सकती है। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। इलाज में ज्यादा खर्च होगा। ज्यादा तनाव न लें।

मिथुन राशि
छात्रों को सफलता मिल सकती है। युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। धर्म-कर्म में आज मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। नए काम में सफलता मिलेगी। जोखिम वाले कार्य करते समय सावधान रहें। आपको कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।

कर्क राशि
अपरिचितों से दूरी बना कर रखें। आज सगे संबंधियों या मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आका प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। यात्रा करते समय सतर्क रहें। आपकी सेहत में सुधार होगा। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर को गिफ्ट देंगे। सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा ले सकते हैं।

कन्या राशि
परिवार के लोगों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी कामयाबी मिलेग। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। ऑफिस में किसी से विवाद होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।

तुला राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। योग और व्यायाम पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि
अनजान भय से आप चिंतित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य तबियत बिगड़ सकती है। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। देर रात तक काम करने से बचें। जोखिम को टालें।

धनु राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है। फील्ड में काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट में अवसर मिल सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। ज्यादा तनाव न लें।

मकर राशि
किसी काम को करने में अधीरता न दिखाएं। नुकसान हो सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें। यात्रा को टालें। आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन खरीद सकते हैं। आज सभी आपके व्यवहार की सभी बेहद सराहना करेंगे।

कुंभ राशि
छात्रों को आज कामयाबी मिलने की संभावना है। आज का दिन बेहद अच्छा गुजरेगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यदि जरूरी न हो ताे आज यात्रा को टालें।

मीन राशि
आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी। आज आपकी संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आपको किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। खुश रहेंगे।

No comments:

Post a Comment