साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशि के जातकों पर रहेगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Monday, November 9, 2020

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशि के जातकों पर रहेगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा, अन्य जानें अपना भाग्यफल


मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए शुभता और उन्नति लेकर आ रहा है। ज्यादातर रूके हुए कामों में गतिशीलता आएगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक तरीके से परिश्रम करें, लाभ होगा। डाक्टर, वैद्य, नर्स, कंपाउडर और दवा का व्यवसाय करने वालों का समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। माता-पिता और पत्नी से पूरा सहयोग मिलेगा। 12 नवंबर को नकारात्मक विचारों से बचें। मन में किसी बात को लेकर कुछ संशय की स्थिति रहेगी। व्यापारियों के कारोबार में सुधार होगा। सप्ताह के अंत में लेन-देन की समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में एक-दूसरे के बीच सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

वृष राशि
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अधिक संघर्ष तथा परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। अधिक भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। पुराने रोग उभर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों के प्रति सचेत रहें। मित्रों एवं सहयोगियों से बेहतर ताल-मेल बना कर चलें। 12 नवंबर के बाद किसी के साथ वाद-विवाद से बचें। यदि आप जमीन या मकान को खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो सप्ताह के अंत में इस संबंध में निर्णय लें। खुदरा व्यापारियों का समय अच्छा है। माध्यमिक कक्षा के छात्र/छात्राओं का समय अच्छा है। महिलाओं का समय भी ठीक है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी करने से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है।

मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। कायक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। लोगों के आचार-व्यवहार पर शंका रहेगी। व्यापारियों का समय चुनौतीपूर्ण है। शेयर, सट्टेबाजी एवं नए निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। जमीन-जायदाद, भवन-निर्माण, इंटीरियर डेकोरेशन एवं वास्तु का कार्य करने वाले लोगों को उलझनें रहेंगी। 14 नवंबर को किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। चोट और आर्थिक हानि की आशंका है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज न करें। सप्ताह के अंत में आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। संगीत कला आदि में रुचि बढ़ सकती है।

कर्क राशि
अपनी सूझबूझ के बल पर ही अपने कार्यों में सफलता आप प्राप्त कर पाएंगे। दूसरों की अपेक्षा स्वयं पर विश्वास करते अपने कार्यों को अंजाम दें। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ एक कठिनाइयों आएंगी, जिनका लगातार प्रयत्न करने से यथाशीघ्र समाधान हो जाएगा। 11 नवंबर को नकारात्मक विचारें से बचें। व्यापारियों का आपसी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। घरेलू मामलों में भावुकतावश कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत में पेट्रोलियम, कैमिकल और दवा का कारोबार करने वालों को लाभ का योग है। महिलाओं का समय मध्यम है। युवाओं को किसी भी शार्टकट से बचना चाहिए, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं।

सिंह राशि
इस सप्ताह घर हो या कारोबार त्योहारी व्यस्तता बनी रहेगी। अधिकांश समय लोगों से मिलने-जुलने और कामकाज करते ही बीतेगा। महिला वर्ग को घरेलू कामकाज करते समय अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। हड्डी या मांसपेशी से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सप्ताह के अंत में अनावश्यक खर्च होने की आशंका है। इस दौरान अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। वकील, राजनेता, समाजसेवक एवं स्वयंसेवी संगठनों से संबंधित लोगों का समय भी ठीक है। छात्रों एवं युवाओं का समय मध्यम है।

कन्या राशि
जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ और उन्नतिकारक साबित होगा। इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा लाभदायक होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और कनिष्ठों दोनों का ही सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में खान-पान एवं दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा तबियत नरम हो सकती है। व्यापारियों को अपेक्षा से अधिक लाभ के योग हैं। हालांकि किसी को धन उधार देने में सावधानी बरतनी की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में किसी मित्र की मदद से बात बन सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला राशि
इस सप्ताह आपके सुख और लाभ में वृद्धि करने वाला साबित होगा। पूरे सप्ताह आपके मन में उत्साह बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों के अवसर आएंगे। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की रूपरेखा बनेगी। समय और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना लाभदायक साबित होगा। मित्रों की पूरी मदद मिलेगी। माता-पिता का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। व्यापारियों को अपना कारोबार बढ़ाने के प्रस्ताव मिलेंगे। बाजार में नये सहयोगी या भागीदारों से मुलाकात होगी। जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। छात्रों एवं युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।वृश्चिक राशि

इस सप्ताह बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जातक को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही उन्नति एवं लाभ के योग बनने के कारण मन में उत्साह बना रहेगा। प्रगति एवं आत्मनिर्भरता की गतिशीलता मिलेगी। व्यापारियों को कारोबार के लिए सुविधा बढ़ेगी। मार्केटिंग, विज्ञापन, आयात-निर्यात आदि से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। परिजनों का घरेलू कार्यों में पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में परस्पर स्नेह और सहयोग बना रहेगा।

धनु राशि
ग्रह-गोचर के अनुसार धनु राशि के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से लाभदायक साबित होगा। इस सप्ताह आप अपने संपर्कों का पूरा लाभ उठाएंगे और प्रगति की दिशा में अग्रसर होंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन लोगों के बहकावे एवं गलतफहमियों से बचने का प्रयास करें। किसी भी सूरत में विरोधियों के सामने अपनी कमियों को उजागर न होने दें। थोक व्यापारियों का समय अच्छा है। छोटी यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों का समय लाभदायक है। अध्यापक, लेखक, पत्रकार एवं बुद्धिजीवियों का समय अनुकूल है। प्रेम-प्रसंग में आ रही अड़चनें दूर होंगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।

मकर राशि
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक मानसिक उलझनें बनीं रहेंगी। इस दौरान कल्पना के प्रवाह से बचकर तथ्यों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। 12 नवबंर के बाद किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचें। इस दौरान व्यवसाय से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापारियों को जोखम उठाने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों का समय मिश्रित फलदायक है। सप्ताह के अंत में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कुंभ राशि
आपके लिए यह सप्ताह साधारण सुख एवं लाभकारक होगा। किसी के बहकावे में आने से न बचें। पूर्वार्ध में कुछ रूकावटों के बावजूद उत्तरार्ध में सफलता के मानक बनेंगे। पिछले किए गए परिश्रम से समसामयिक सहायता मिलेगी। 10 नवंबर को लंबी दूरी की यात्राओं में विशेष सतर्कता बरतने की जरूर रहेगी। सफर के दौरान सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए सप्ताह के अंत में लाभ के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचें। महिलाओं के लिए यह समय अपेक्षाकृत अनुकूल साबित होगा।

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा और लाभदायक साबित होगा। इस सप्ताह काम-धंधे के लिए सहयोगी वातावरण मिलेगा। आपके मन की चंचलता परिणाम में कुछ रूकावट या देरी पैदा कर सकती है, लेकिन आप अपने पर पूरा भरोसा रखें, कार्य विशेष में सफलता अवश्य मिलेगी। थोक व्यापारियों के लिए समय साधारण किंतु खुदरा व्यापारियों के लिए ठीक है। अनाज, दाल, साग-सब्जी एवं दुग्ध-उत्पादन के काम में संलग्न लोगों का समय अच्छा है। किसी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में महिलाओं को कुछ उलझनें रहेंगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। वाहन धीमें चलाएं।

No comments:

Post a Comment