19 नवंबर 2020 राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए बन रहा शुभ योग, सिंह के लिए दुर्घटना का योग - Newztezz

Breaking

Thursday, November 19, 2020

19 नवंबर 2020 राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए बन रहा शुभ योग, सिंह के लिए दुर्घटना का योग

vishnu%2Bji%2Bki%2Bkripa

मेष राशिफल

आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें ऐसी गणेशजी की सलाह है नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य सरलता आज मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है। अन्य लोगों को सहाय रूप बनने का प्रयत्न भी आप करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृषभ राशिफल
सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मनभी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खडी़ हो सकती है। भाग्य का सहकार आज नहीं मिलेगा। उपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।

मिथुन राशिफल
आजका दिन सुख-शांतिपूर्वक बितेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएँगे। परंतु मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।

कर्क राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि बहुत बडा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यावसायिकों के लिए आजका दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन के हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजनादि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा।

सिंह राशिफल
साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा।

कन्या राशिफल
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। धनहानि के भी योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से अलिप्त रहिएगा।

तुला राशिफल
आजका दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है ऐसा संकेत गणेशजी देते हैं। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सन्मानभंग न हो इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ भ्रांति या मनदुख होने की संभावनाएँ अधिक हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में द्विधा रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगी।

धनु राशिफल
आजके दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।

मकर राशिफल
कोर्ट- कचहरी में साक्षी न बनने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। मन की व्यग्रता आप के शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ। मध्याहन के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।

कुंभ राशिफल
आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगडे़गा। परिवार में मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेंगे। इसलिए व्यवहार- वर्तन पर ध्यान रखिएगा।

मीन राशिफल
आपके विचारों में आज दृढता अधिक नहीं होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। पिता तथा बडों की ओर से लाभदायी दिन है। साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आप के लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

No comments:

Post a Comment